Health Tips: सुबह सिरदर्द के साथ जागना सबसे बुरा एहसास होता है, क्योंकि यह न केवल आपका पूरा दिन खराब करता है। ये कई हेल्थ समस्याओं का कारण भी बन सकता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, हर 13 में से एक व्यक्ति सुबह के समय सिरदर्द से पीड़ित होता है और यह परेशानी 45 से 65 साल के लोगों में खास रूप से देखा जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जैसे-जैसे आपका दिमाग जागना शुरू करता है, ये आम तौर पर सामान्य संवेदनाओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव जाता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?
दांत पीसना
ब्रुक्सिज्म जिसे दांत पीसना भी कहते हैं। दांत पीसने से गंभीर सिरदर्द हो सकता है और ये ज्यादातर तनाव के कारण होता है। दांत पीसने के दौरान जबड़े की मांसपेशियों को कसने से सिर और गर्दन के आसपास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जब आप अपने दांत पीसते हैं, तो आप मांसपेशियों और जबड़े के अन्य हिस्सों पर बहुत अधिक दबाव डालते हैं, जो सिर और गर्दन तक फैल जाता है। इसके कारण सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द होता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक नींद से जुड़ी बीमारी है, जो इसे गंभीर बना सकता है।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
शराब पीना
बहुत से लोगों को थोड़ी सी शराब पीने के बाद भी दर्दनाक माइग्रेन का फील होता है। कुछ मामलों में शराब के कारण ये प्रभाव होते हैं, लेकिन कुछ एडिटिव्स भी इसमें भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इथेनॉल के कारण होता है। शराब में मौजूद वासोडिलेटर शरीर में ब्लड वेसल्स के आकार को बढ़ाता है। वासोदिलेशन कुछ व्यक्तियों में माइग्रेन के हमलों को ट्रिगर करता है, खासकर उन लोगों में जो शराब के बिना सिरदर्द या माइग्रेन से ग्रस्त हैं। इसके अलावा, कॉनजेनर लोगों में माइग्रेन के सिरदर्द को ट्रिगर करता है।
कैफीन
कैफीन का ज्यादा सेवन करने से भी सुबह उठने पर सिर दर्द हो सकता है। कैफीन एडेनोसाइन के प्रति आपकी रेस्टिवेनेस को बाधित करता है। इससे आपकी नींद से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। कैफीन एक स्टीमुलेंट है जो आपके शरीर में खून को तेजी से पंप करता है, जिससे मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलती है, लेकिन ये दिमाग के चारों ओर ब्लड वेसल्स को भी खोलता है, जिससे दिमाग के चारों ओर ब्लड फ्लो बढ़ता है और आसपास की नसों पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण सिर दर्द होता है।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
4 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
7 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
11 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines