Health Tips: क्या तकिए पर लगातार सोने के होते हैं नुकसान? जानें तकिया न लगाकर सोने के फायदे

Health Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इससे दिनभर आप चिड़चिड़े रहते हैं। इसके अलावा आप बार-बार बीमार भी पड़ सकते हैं। सोते समय ज्यादातर लोग तकिया लगाते हैं, लेकिन क्या तकिया लगाने की आदत सही है?

Health Tips

क्या तकिए पर सोना सही? फोटो सोर्स News24

विज्ञापन

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी होता है, नहीं तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अधूरी नींद से शरीर का बैलेंस भी बिगड़ने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है। वहीं, सोते समय की गई आपकी कुछ गलतियों की वजह से सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। सोते समय अधिकतर लोग अपने सिर के नीचे तकिया लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो एक नहीं बल्कि दो तकिए का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या तकिया लगाने की आदत सही है? सोते समय सिर के नीचे तकिया लगाने से क्या शरीर को नुकसान नहीं होता है? आइए जानते हैं कि तकिया लगाकर सोने के नुकसान क्या-क्या होते हैं?

क्या सोते समय तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए?

सोते समय सिर के नीचे तकिया लगाने की आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। नियमित रूप से अगर आप तकिए का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है।

Advertisment

तकिया लगाकर सोने के नुकसान

शरीर में दर्द- सिर के नीचे तकिया लगाकर सोने से गर्दन, कमर, कंधे और रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। इसके अलावा इससे माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

बालों के लिए नुकसानदायक- जो लोग सोते समय अपने सिर के नीचे ऊंचा तकिया लगाते हैं, उनके सिर तक खून का संचार सही तरीके से नहीं होता है, जिसकी वजह से बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिलता है। ऐसे में व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं, जिसके बाद न तो उसके बाल बढ़ते हैं और न ही घने होते हैं।

तनाव का बढ़ना- वहीं जो लोग दो तकिए लगाकर सोते हैं, रात में उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। रात भर वे करवटें बदलते रहते हैं और जब व्यक्ति की नींद अधूरी रह जाती है, तो इससे दिनभर उसे स्ट्रेस रहता है। उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। अगर लंबे समय तक व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका प्रभाव उसकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

तकिया न लगाकर सोने के फायदे

सिर के नीचे जब हम बिना तकिया लगाकर सोते हैं, तो इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द नहीं होता है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सही रहती है, जिससे कमर, हाथ और कंधे में दर्द नहीं होता है। इसके साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ