Health Tips: चम्मच की जगह हाथ से खाने के होते हैं ये 3 फायदे, आंतों के लिए भी होता है हेल्दी

Health Tips: अगर आप चम्मच छोड़ हाथों से खाना खाते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। इससे आपका गट्स हेल्थ भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है और शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: हाथ से खाना खाना आज के स्य में लोग पसंद नहीं करते और चम्मच से खाते, क्योंकि हमें लगता है हाथ से खाने से हमारे शरीर में बीमारी बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है हाथ से खाने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं और इस बात को आयुर्वेद में भी अच्छा माना जाता है। जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो इससे हमारा डाईजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है, खाना अच्छे से पचता है और हमारा शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। आइए जानते हैं हाथ से खाना खाने के क्या-क्या फायदे होते है?

विज्ञापन

हाथ खाना खाने के फायदे

हाथ से खाना खाने से आपकी सारी उंगलियां जब अंगूठे को छूती है तो आपका डाइजेशन बेहतर होता है। ये प्रक्रिया मुंह से शुरू होती है और आपको गैस और अपच जैसी समस्या नहीं होती है और खाना अच्छे से हजम होता है। आपकी उंगलियां गट्स के साथ जुड़ी हुई होती है। साथ ही ये भी ध्यान रखे कि खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. आयुर्वेद के अनुसार, हाथ की पांच उंगलियां आकाश, हवा, अग्नि, पानी, पृथ्वी को दर्शाती हैं। हाथ से खाने से शरीर में इन पंच तत्वों का बैलेंस बना रहता है और साथ ही शरीर को एनर्जी मिलती है। इसलिए जब आप हाथ से खाना खाते हैं, तो आपका शरीर हेल्दी रहता है।

2. हाथ से खाने के दौरान हमें कितना खाना है, क्या खाना है और किस स्पीड से खाना है ये सब हम अच्छे से मैनेज कर पाते हैं, जो डाइजेशन के काम को आसान बनाने और हेल्दी रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

3. अगर आप हर रोज हाथों से खाना खाते हैं, तो इस बात का भी ध्यान रखें की खाना खाने से पहले हाथ धो लें। इससे  पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और आपका गट्स हेल्थ भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ