Health Tips: सिर्फ दूध ही नहीं, इन चीजों को भी बार-बार गर्म करना है खतरनाक! जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Health Tips in Hindi: हमारे खानपान से शरीर पर अच्छा या बुरा दोनों तरह का असर पड़ता है। इसलिए हम क्या खा रहे हैं और किस तरह से खा रहें हैं? इस पर ध्यान देना जरूरी होता है। खानपान को लेकर की गई थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है।
वहीं, अगर आप खाना बार-बार गर्म (Avoid Reheating Foods) करने की गलती करते हैं तो ये भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो उसमें एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और फिर उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़चा है। इनमें दूध के अलावा कई अन्य चीजें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों को गर्म नहीं करना चाहिए।
और पढ़िए –Beauty Tips: बिना मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के ये हैं 8 तरीके, हर कोई पूछेगा बेदाग त्वचा के राज
अगर आप दूध को बार-बार गर्म करते हैं तो उसमें एसिड की मात्रा बढ़ने के अलावा न्यूट्रिशन की मात्रा कम हो जाती है। दरअसल, दूध को जितनी बार उबाला जाता है, उतनी बार उसमें से प्रोटीन की मात्रा कम होने के साथ सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। एसिड की मात्रा बढ़ने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
दूध के अलावा आपको विटामिन सी वाले भोजन को भी बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। इससे उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है। जितनी बार आप भोजन को गर्म करनें उसमें उतनी बार न्यूट्रिशन की कमी होने लगेगी। इतना ही नहीं, अधिक गर्म करने पर भोजन जहरीला भी हो सकता है।
हरे पत्तेदार सब्जियों को भी बार-बार गर्म करने से बचें। ऐसे करने पर इसमें मौजूद नाइट्रेट्स, टॉक्सिक कंपाउंड बन जाते हैं जोकि सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।
गर्म खाना खाने की आदत रखने वाले लोग चावल के ठंडे हो जाने पर उसे गर्म करते हैं। इसी तरह बार-बार वो चावल को गर्म करके खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आपकी ये पसंद आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। बार-बार गर्म किए चावल को खाने से डायरिया की बीमारी भी हो सकती है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: