News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Monsoon Fruits: ऐसा माना जाता है कि बरसात के बाद मौसम बदलने लगता है और हमारे शरीर को भी इस बदलाव के साथ ढलने की जरूरत होती है। इस समय अगर हम गलत चीजें खा लें तो उसका असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ सकता है। खासकर कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें इस मौसम में नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। मानसून के बाद नमी और गंदगी के कारण कुछ फलों में जल्दी बैक्टीरिया लग जाते हैं। इन फलों को खाने से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम समझदारी से फलों का चुनाव करें। तो आइए जानते हैं ऐसे 7 फल जिन्हें बरसात के मौसम में नहीं खाना चाहिए।

Image Source freepik
बारिश के मौसम में आप बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रैस्पबेरी जैसे फलों को न खाएं क्योंकि ये ह्यूमिड कंडीशन में जल्दी खराब होते हैं, जिससे बैक्टीरिया जल्दी लग जाते हैं।
बरसात के समय में बहुत ज्यादा तरबूज न खाएं क्योंकि ये फल इस मौसम में काफी नमी यानी मॉइस्चर को अवशोषित करते हैं, जिससे ये जल्दी खराब हो जाते हैं।
मानसून के सीजन में अंगूर नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से लोगों को ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Image Source freepik
बारिश के मौसम में पानी से भरपूर खीरे का सेवन भी करने से बचना चाहिए। ऐसा कई बार हुआ है कि जो लोग इसका सेवन करते हैं उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
अगर आपको चेरी खाना पसंद है तो इसे बरसात के मौसम में थोड़ा कम करें, वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ह्यूमिड मौसम में ये फल भी बहुत तेजी से खराब होता है। चेरी की त्वचा भी बहुत सॉफ्ट होती है, जिससे फंगी जल्दी लग जाती है। तो कोशिश करें बरसात के मौसम में चेरी का सेवन न करें।
यह एक ऐसा फल है जो बहुत ही सॉफ्ट होता है और आसानी से नमी में एक्सपोज होने पर पिलपिला हो जाता है। इस फल में आसानी से फंगस लगने की संभावना होती है। तो कोशिश करें इस फल का सेवन न करें।

Image Source freepik
खरबूजा पानी वाला फल है इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में बरसात के दिनों में इसे खाने से ब्लोटिंग और डिहाइड्रेशन के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तो कोशिश करें बरसात के मौसम में इसे न खाएं।
ये भी पढ़ें- Healthy Vegetable: आयरन-फाइबर के भरपूर हैं ये 5 सब्जियां, फायदे सुनते ही खरीद लाओगे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।