वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक, ये 7 Snacks हैं हर समय के लिए परफेक्ट

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत को लेकर काफी कॉन्शियस होते हैं, जिस कारण वे कुछ भी बाहर का नहीं खाते, सिर्फ हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्नैक ऑप्शन के बारे में, जिन्हें आप रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक, ये 7 Snacks हैं हर समय के लिए परफेक्ट

Health Tips: दिनभर के काम और भागदौड़ के बीच अक्सर हल्की भूख लगती है, और ऐसे समय में हम जो भी सामने मिले खा लेते हैं चाहे वो जंक फूड ही क्यों न हो। लेकिन अगर आप सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि ऐसे स्नैक्स चुने जाएं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी हों। हेल्दी स्नैकिंग न सिर्फ भूख शांत करती है बल्कि आपको दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक भी बनाए रखती है। इन्हें आप कभी भी ऑफिस में, पढ़ाई करते वक्त, सफर में या शाम की चाय के साथ खा सकते हैं। ये न तो ज्यादा वक्त लेते हैं न ही इनकी तैयारी में कोई झंझट है। तो आइए जानते हैं 7 ऐसे हेल्दी स्नैक्स जिन्हें आप अपनी रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिक्स नट्स

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि मिक्स नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं। ये भूख शांत करते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं। एक मुट्ठी मिक्स नट्स दिन में कभी भी खा सकते हैं। मिक्स नट्स को एनर्जी का इंस्टेंट डोज भी कहा जाता है।

एपल स्लाइस विद पीनट बटर

सेब में फाइबर होता है और पीनट बटर में प्रोटीन व हेल्दी फैट्स। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि आपको देर तक भूख नहीं लगने देता। बच्चों और बड़ों के लिए यह एक स्मार्ट स्नैक चॉइस है। एपल स्लाइस विद पीनट बटर – स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल।

विज्ञापन

ग्रीक योगर्ट विद बेरीज

Image Source Freepik

Image Source Freepik

ऐसा कई बार होता है कि डाइट के समय कुछ मीठा खाने की इच्छा हो जाती है, तो आप ग्रीक योगर्ट में ताज़ा बेरीज मिलाकर खा सकते हैं। यह हाई-प्रोटीन, लो-शुगर स्नैक है जो पेट को ठंडक और दिल को संतुष्टि देता है।

विज्ञापन

एयर- पॉपकॉर्न

बिना बटर या अतिरिक्त तेल के बना पॉपकॉर्न फाइबर से भरपूर और लो-कैलोरी होता है। इसे आप चाय के साथ या मूवी देखते समय स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। यह हल्का, कुरकुरा और फुल फाइबर रिच होता है।

गाजर या खीरे की स्टिक विद हुमस

गाजर और खीरा विटामिन्स व फाइबर से भरपूर होते हैं, और जब इन्हें हुमस जैसे प्रोटीन युक्त डिप के साथ खाया जाए, तो यह नाश्ता स्वादिष्ट भी होता है और संतुलित भी।

विज्ञापन

चीज क्यूब विद होल ग्रेन क्रैकर्स

चीज में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जबकि होल ग्रेन क्रैकर्स से कार्ब्स और फाइबर मिलता है। यह स्नैक पेट भरता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है, खासकर वर्किंग लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

केला विद अखरोट या बादाम

केला तुरंत एनर्जी देने वाला फल है और जब इसे बादाम या अखरोट जैसे नट्स के साथ खाया जाए, तो यह स्नैक सुपरफूड बन जाता है। ऑफिस ब्रेक या वर्कआउट से पहले इसे जरूर आजमाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ