Monsoon Hair Fall: बरसात में एक समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है, जोकि है बाल झड़ने की समस्या. बालों का यूं तेजी से झड़ना किसी को पसंद नहीं आता है, जिससे न सिर्फ गंजापन का डर सताने लगता है, बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाता है. बालों की इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट, प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाथ सिर्फ झड़ते हुए बाल ही लगते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसके नियमित इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मानसून में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? अंडे से बना ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है मजबूत
बारिश के मौसम में अचानक क्यों बाल झड़ने लगते हैं?
लेकिन ये सवाल आपके मन में जरूर आया होगा कि आखिर बरसात में बाल क्यों अचानक झड़ने लगते हैं? बता दें कि, मानसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ने के पीछे हवा में ज्यादा नमी, पसीना और स्कैल्प पर तेल जमा होना माना जाता है. इसके साथ ही, बारिश के पानी में मौजूद गंदगी भी बालों को कमजोर और रूखा बना सकती है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक गीले बाल रखने, बार-बार बाल धोने से भी बाल टूट सकते हैं. इसके अलावा, बरसात में सिर के देर तक गीले रहने से फंगस और बैक्टीरिया आसानी से पनपते हैं, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है.
हेयर फॉल रोकने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
- बाल गीले न छोड़ें: बारिश में भीगने के बाद बालों को साफ पानी से धोकर धीरे से सुखाएं, क्योंकि धूल वाला बारिश का पानी बालों की सेहत बिगाड़ सकता है.
- स्कैल्प साफ रखें: जरूरत के अनुसार हल्के शैम्पू से बाल धोएं और पसीना जमा न होने दें.
- तेज गर्मी से बचें: हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों की झड़ने की समस्या बढ़ती है.
- बाल कसकर न बांधें: अक्सर महिलाएं बहुत टाइट चोटी या जूड़ा बांधंती हैं, जिस कारण बालों पर खिंचाव डाल सकता है और बाल कमजोर हो सकते हैं.
- सही खानपान: बालों की ऊपर से सुरक्षित रखने के साथ-साथ अंदर से केयर करना भी जरूरी है. इसलिए प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन वाले खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें.
- पानी पर्याप्त पिएं: शरीर को हाइड्रेट रखना सामान्य स्वास्थ्य के साथ बालों के लिए भी जरूरी है.
- बारिश में बाल ढकें: प्रदूषण के कारण बारिश का पानी गंदा हो सकता है, जो बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप बालों को गीला होने से बचाएं.
ध्यान देने वाली बात: हर व्यक्ति के हेयर फॉल के पीछे कारण एक ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार अलग-अलग कारणों या शरीर में किसी खास तत्व की कमी के कारण भी बाल झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
13 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines