मानसून में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? अंडे से बना ये हेयर मास्क बालों को बना सकता है मजबूत

Monsoon Hair Fall: बारिश के मौसम में बढ़ते हेयर फॉल और रूखे-बेजान बालों से परेशान हैं? बालों की देखभाल के लिए घर पर बनाया जाने वाला एक आसान हेयर मास्क मदद कर सकता है. जानिए इसे बनाने, लगाने और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Hair Fall Control

मानसून हेयर फॉल के लिए अंडे का हेयर मास्क.

Egg Hair Mask: बारिश के मौसम में लगभग हर महिला के साथ ये होता है कि नहाते, कंघी करते या तकिए से उठने पर बहुत से टूटे बाल दिखाई देने लगते हैं. मानसून आते ही नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से स्कैल्प जरूरत से ज्यादा पसीने और तेल से भर जाती है. यही नमी, पसीने और धूल का कॉम्बिनेशन स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचा देता है. लेकिन, आप अपने किचन की इस एक चीज से इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं. आइए जानते हैं कि कैसे अंडे की मदद से बालों के लिए हेयर मास्क बनाकर इसे बालों में लगाने से आपके बालों के टूटने (Hair Fall) की समस्या कम हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेयर मास्क बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

अंडे का पीला भाग- 1
नारियल तेल- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच

मास्क बनाने का तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले अंडे के पीले भाग को अलग कर लें, फिर इसे एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट लें. पीले भाग को इतना फेंट लें कि वो स्मूद हो जाए.
  • अब इस फेंटे हुए पीले भाग में शहद और नारियल का तेल डालकर सभी को आपस में अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे कि कोई लंप्स न बनें.
  • अगर आप चाहें तो मास्क की कंसिस्टेंसी अच्छी करने के लिए ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
    जब एकदम स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो समझ जाइए कि ये बालों में लगाने के लिए तैयार हो गया है.

अंडे का मास्क बालों पर ऐसे लगाएं

सबसे पहले बालों में कंघी करके अच्छे से सुलझा लें. अब बालों को सुलझाने के बाद मास्क को मिड-लेंथ से एंड्स तक लगाएं. अगर आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली है तो ध्यान रहे कि आप ये मास्क बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं. मास्क लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से कवर करके 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें. 20 से 30 मिनट तक मास्क लगाने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से अच्छे से धो लें. बेहतर रिजल्ट देखने के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार यूज करें.

विज्ञापन

मास्क की तीनों चीजें बालों के लिए कैसे असरदार?

अंडे का पीला भाग – इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कुछ विटामिन पाए जाते हैं. इसलिए ये बालों को सॉफ्टनेस देने और हेयर ग्रोथ में मदद करेगा.

विज्ञापन

नारियल तेल – ये आपके बालों को नमी देने और सॉफ्ट करने में काफी मदद करेगा.

शहद – शहद खोई हुई नमी को वापस लाने का काम करता है. इसकी मदद से आपके रूखे और बेजान बाल फिर से चमकदार हो जाएंगे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ