Hair Care Tips: हेयर केयर रूटीन में शामिल करें ये स्मूदी, पाएं मजबूत और घने बाल

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों को और घना बनाना चाहते हैं, तो हर रोज अपनी डाइट में इन स्मूदीज को शामिल करें।

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: हर कोई अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहता है। इसके लिए कई पोषक गुणों से भरपूर स्मूदीज हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बालों के लिए इसमें मौजूद विटामिन-ए, सी, ई और प्रोटीन अच्छा माना जाता है। ये बालों की जड़ों को भरपूर पोषण देकर इनकी ग्रोथ को बेहतर बनाती है। ऐसे में कई तरह के फलों, सब्जियों और जड़ी बूटियों से तैयार होने वाली इन स्मूदीज का हर रोज सेवन करने से ये बालों को मजबूत बनाने में मदद करती है और आपको बालों से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रखती है।

विज्ञापन

एवोकाडो खीरा स्मूदी

इसे बनाने के लिए एवोकाडो, खीरा, पालक, नारियल पानी और भुने हुए जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस डाला जाता है। एवोकाडो और खीरा विटामिन-ई हाइड्रेशन से भरपूर होते हैं, जो बालों को जड़ों से सिरे तक नमी और मजबूती देते हैं।

विज्ञापन

मैंगो और स्ट्रॉबेरी स्मूदी

इस स्मूदी को आम, स्ट्रॉबेरी, दही, शहद और कुछ जड़ी बूटियां मिलकर बनाया जाता है।जिसमें विटामिन-ए और सी से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये स्मूदी बालों के स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

मेथी स्मूदी

इस स्मूदी को मेथी की पत्तियां, दही, शहद और कुछ जड़ी बूटियां मिलाकर बनाया जाता है। जिसमें मौजूद  प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड  बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

बेरी और बनाना स्मूदी

बेरी और बनाना स्मूदी को ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, केला, नारियल पानी के साथ मिलकर बनाया जाता है।बेरीज और केला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो आपके बालों के फायदेमंद होते हैं। ये बालों के ग्रोथ में मदद करते हैं और साथ ही बालों को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन

मैंगो और स्ट्रॉबेरी स्मूदी

इस स्मूदी को आम, स्ट्रॉबेरी, दही, शहद डालकर तैयार किया जाता है। यह स्मूदी विटामिन-ए और सी से भरपूर होती है। ये बालों के स्कैल्प को पोषण देकर सॉफ्ट और मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ