Hair Care Tips: बालों को झड़ने से रोकेगा ये ट्रिपल फार्मूला, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Hair Care Tips: अगर आपके भी बाल लगातार झड़ते हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण जेनेटिक होता है। इस समस्या को कम करने के लिए पर घर ही कुछ अलग तरह के फॉर्मूले को अपना सकते हैं। आइए जानते इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: डॉक्टर दिनेश कपूर बताते हैं कि आज के दौर में हर 3 में से 2 लोगों के 35 साल की उम्र आते-आते बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो कुछ चीजों को अपने हेयर केयर रुटीन में शामिल कर के इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। डॉक्टर ने बताया कि बालों के टूटने के कई कारण हो सकते हैं रिसर्च में जेनेटिक को एक बड़ा कारण माना गया है। कुछ लोगों की फैमिली हिस्ट्री ऐसी होती है तो कुछ लोगों पर एनवायरमेंट रीजन असर डालते हैं। प्रोटीन की कमी और एंजाइटी भी बाल झड़ने के बड़े कारणों में से एक है, क्योंकि मानसिक तनाव आजकल हर उम्र के व्यक्ति को होता ही है और अपनी डाइट पर ध्यान न देने की वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है।

विज्ञापन

प्रोटीन को डाइट में शामिल

अगर आप रोजाना 1 किलोग्राम वजन के अनुसार प्रोटीन का सेवन करें। इससे आपकी बालों की सेहत पर असर पड़ेगा विटामिन बी12 विटामिन डी3 जिंक आयरन और बायोटिन जैसे कुछ मिनरल ऐसे हैं, जो आपके बालों की हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।  केमिकल शैंपू हेयर कलर हेयर डाई हेयर ट्रीटमेंट ये सभी हेयर फाल के बहुत बड़े रीजन है। वैसे खारा पानी भी हेयर फाल का एक रीजन माना जाता है। कुछ जगहों का पानी हमारी स्किन को सूट नहीं करता इस वजह से भी अक्सर लोगों की बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा होती है।

विज्ञापन

बालों के लिए अपनाएं ये तरीके

योग और मेडिटेशन- अगर आप हर रोज अपने रुटीन में योग और मेडिटेशन को शामिल करते हैं, तो इससे आपको ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे आपके बालों तक सही तरीके से ब्लड पहुंचता है। इस वजह से आपके बाल मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

बैलेंस डाइट लें- बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से बचाने के लिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां, नट्स, और लीन प्रोटीन जैसे हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं।

घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल- बालों को झड़ने से बचाने के लिए प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर कर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट तैयार कर इसे आप नियमित रूप से अपने बालों में लगा सकते हैं इससे आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ