---विज्ञापन---

PCOS Symptoms: क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

PCOS Symptoms: अगर आपको भी महीने में दो बार पीरियड आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि आपके शरीर का कमजोर होना। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

PCOS Symptoms: महीने में दो बार पीरियड आना कोई आम बात नहीं है, लेकिन कुछ महिलाओं के साथ ऐसा लगातार होने लगता है। हालांकि कभी-कभार ऐसा होना चिंता का कारण नहीं होता है, लेकिन बार-बार  ऐसा होना स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। कई बार हम अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं और हमारा शरीर कमजोर हो जाता है जिसकी वजह से ये समस्या बढ़ने लगती है। गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल में गायनोकॉलोजी की निदेशक डॉ. आस्था दयाल इसके पीछे के संभावित कारणों के बारे में बताती हैं।

हार्मोनल इम्बैलेंस

अगर आपका ओव्यूलेशन अनियमित है तो ये कई बार अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है। तनाव, खराब डाइट, ज्यादा एक्सरसाइज, थायरॉयड और पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी स्थितियां इसके आम कारण हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

ओव्यूलेशन ब्लीडिंग

कुछ महिलाओं को एस्ट्रोजन के लेवल में गिरावट के कारण पीरियड्स के बीच में हल्की स्पॉटिंग फील होता है। इसे अक्सर समय से पहले पीरियड्स समझ लिया जाता है, लेकिन कई बार ये गंभीर समस्या भी पैदा कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पीरियड्स का चक्र का छोटा होना

21 दिनों से कम समय में पीरियड्स होने पर इसे एक महीने में दो बार पीरियड होना माना जाता है। अगर आपके साथ भी लगातार ऐसा होता रहा है, तो ये सामान्य बात नहीं है।

कैसे करें बचाव

1. हार्मोन के लेवल और थायरॉइड फंक्शन का टेस्ट करवाएं।

---खबर नीचे जारी है---

2. फाइब्रॉएड, पॉलीप्स या अन्य गर्भाशय से जुड़ी असामान्यताओं का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड।

3. तनाव को कंट्रोल करें, बैलेंस डाइट लें, हर रोज एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें इससे पीरियड्स बैलेंस हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 20, 2025 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola