Hair Care Tips: घर पर नेचुरल तरीके से बनाएं शैम्पू, बाल रहेंगे हेल्दी और मजबूत

Hair Care Tips: आज के समय में हर कोई केमिकल वाले शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर नेचुरल तरीके से बने शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: हर कोई हफ्ते में कम से कम एक बार तो अपने बालों को धोने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल जरूर करता है। जिसके लिए ज्यादातर लोग केमिकल वाले  शैम्पू का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर ही नेचुरल तरीके से शैम्पू तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज से एक नेचुरली हेल्दी शैम्पू बना सकते हैं। प्याज बालों को जड़ से मजबूत बनाने और बालों के ग्रोथ में मददगार साबित हो सकता है। ये बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और सफेद होने से भी बचाता है। साथ ही प्याज रूसी से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं घर पर शैम्पू बनाने की विधि..

विज्ञापन

शैम्पू बनाने बनाने के लिए सामग्री

कटा हुआ प्याज- 1

विज्ञापन

पानी -1  कप

सल्फेट फ्री शैंपू बेज-  – 1/2 कप

विज्ञापन

नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच

जैतून का तेल- 1 चम्मच

विज्ञापन

शहद- 1 चम्मच

टी ट्री ऑयल- 1 चम्मच

विज्ञापन

शैम्पू बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और फिर इसमें काटे हुए प्याज डाल दें।

विज्ञापन

इसे तब तक उबालें जब तक यह एकदम नरम न हो जाए।

फिर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन

अब इस मिश्रण को अच्छे से छान लें।

दूसरे कटोरे में शैंपू बेस और उसमें नारियल तेल, जैतून का तेल और शहद को अच्छे से मिलाएं।

विज्ञापन

अब इसमें तैयार प्याज का रस थोड़ा-थोड़ा करके डालें।

साथ ही इसमें गांठ न बने इसके लिए इसे साथ-साथ मिलाते रहें।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं और इस मिश्रण को एक साफ बोतल में रख लें।

इसके बाद इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज में रखना अच्छा तरीका हो सकता है।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल

इस शैम्पू को लगाने के बाद 10 मिनट तक स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें। शैंपू करने के बाद कंडीशनिंग जरूर करें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम दो बार कर सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक मजबूत और हेल्दी बने रहेंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ