Hair Care: हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट है ये पेस्ट हफ्ते में 2 बार लगाएं और फर्क देखें

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बालों की झड़ने की समस्या, हल्के बाल, दोमुंहे बाल आदि चीजों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से एक ऐसे हेयर पेस्ट के बारे में, जिसे लगाकर आप बालों की सभी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं।

Hair Care: हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट है ये पेस्ट हफ्ते में 2 बार लगाएं और फर्क देखें

Hair Care: आज के समय में हर कोई घने, मजबूत और लंबे बाल चाहता है, जिसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते खानपान से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालों में मेहंदी तक लगाते हैं कि क्या पता इससे बाल ठीक हो जाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट के मुताबिक सिर्फ एक ऐसा पेस्ट है, जिसे लगाने के बाद आपकी सारी परेशानियां कुछ ही दिन में खत्म हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस पेस्ट के बारे में गहराई से।

विज्ञापन

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • गुड़हल के फूल
  • गुड़हल की पत्तियां
  • दही
  • ताजा एलोवेरा

पेस्ट बनाने की विधि:

अगर आप भी अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, साथ ही लंबे, घने और सुंदर बाल चाहती हैं, तो इस पेस्ट को जरूर बनाएं।
एक्सपर्ट के अनुसार, इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में कुछ गुड़हल के फूल डालें। फिर उसमें कुछ गुड़हल की पत्तियां, आधी कटोरी दही और ताजा एलोवेरा डालें। अब इन सबको मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। आपका हेयर पेस्ट तैयार है। इस पेस्ट को हफ्ते में एक से दो बार अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बाल तेजी से लंबे होंगे और बालों से संबंधित सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

सामग्री के लाभ:

गुड़हल के फूल और पत्तियां बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे बाल झड़ना कम होता है और नए बाल उगते हैं। गुड़हल डैंड्रफ को भी खत्म करता है। दही स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों को मुलायम बनाता है। यह नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और ड्रायनेस व खुजली से राहत दिलाता है। ताजा एलोवेरा बालों की जड़ों को मजबूती देता है, दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है और बालों में नैचुरल शाइन लाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ