आंवला से लेकर टमाटर तक, चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से, बिना केमिकल की मदद के, ग्लोइंग और सुंदर बनाना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन करके अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं.

skin care

अब खाएं ये 4 फूड्स और पाएं नैचुरल स्किन ग्लो. Image Source Freepik

Food Good For Skin: आज के समय में बहुत से लोग अपनी स्किन की सही तरीके से देखभाल नहीं कर पाते हैं. कई ऐसे भी हैं जो अपनी त्वचा पर केमिकल (Chemical) और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर ज्यादा समय तक नहीं रहता और कुछ ही दिनों में त्वचा फिर से पहले जैसी हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना 4 चीजों का सेवन करें तो इससे आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो (Natural Glow) आएगा और त्वचा चमकदार बनी रहेगी? अगर नहीं तो आइए जानते हैं उन 4 चीजों के बारे में जिनका रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन फूड्स | Glowing Skin Foods

टमाटर

टमाटर (Tomato) में लाइकोपीन (Lycopene) नामक एंटीऑक्सीडेंट (Anti-Oxidant) पाया जाता है जो आपकी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है. यह स्किन को टाइट करता है इसके साथ ही चेहरे की रंगत को भी निखारता है. अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आ सकता है.

विज्ञापन

बादाम

    अगर आप रोजाना 4-5 बादम का सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन काफी सुंदर और चमकदार हो सकती है. क्योंकि बादाम (Almond) में विटामिन ई (Vitamin E ) भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को डीपली पोषण देने के साथ-साथ उसे मॉइस्चराइज (Moisturize) करता है. इससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है.

    विज्ञापन

    आंवला

      रोजाना 1 आंवला (Amla) खाने से त्वचा पर कई लाभ हो सकते हैं. क्योकि आंवले को आयुर्वेद (Ayurveda) में सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना गया है. यह विटामिन C (Vitamin C) से भरपूर होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन की झुर्रियां (Wrinkles) कम होती हैं और त्वचा जवान बनी रहती है.

      गाजर

        गाजर (Carrots) में बीटा-कैरोटीन (Beta Carotene) होता है जो शरीर में विटामिन A (Vitamin) में बदलता है. यह त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और उसे अंदर से हेल्दी बनाता है. गाजर का सेवन आपकी स्किन को ऑयल-फ्री, क्लियर और ब्राइट बनाता है. रोज एक गाजर या गाजर का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है.

        विज्ञापन

        अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

        विज्ञापन

        न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

        First published on:

        और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

        लेख समाप्त
        विज्ञापन
        होम पेज पर वापस जाएँ