Skin Care: हल्दी से कैसे बनाएं फेस पैक? चेहरा निखर जाएगा और नहीं दिखेगा पीला

Homemade Face Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन पर निखार लाने के लिए केमिकल से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा ले लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं दिखता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आइए जानते हैं कि आप कैसे हल्दी के पैक से अपने चेहरे को निखार सकते हैं.

skin care

ये फेस पैक बना देगा आपको चमकता सितारा. Image Source Freepik

Homemade Glowing Face Mask: आजकल के टाइम में कई सारे ऐसे लोग हैं जो कि अपने चेहरे को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. इसके साथ ही कुछ तो अपनी स्किन (Skin) को लेकर इतने कॉन्शियस होते हैं कि एक पिंपल या डार्क स्पॉट देखकर ही डॉक्टर के चक्कर काटने लगते हैं. जिसके चलते सिर्फ कुछ ही दिन चेहरे पर निखार रहता है, उसके बाद त्वचा पहले जैसी ही हो जाती है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं जो इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे हल्दी के फेस पैक (Face Pack) की सहायता से अपनी स्किन पर निखार ला सकते हैं.

विज्ञापन

होममेड हल्दी फेस पैक | Homemade Haldi Face Pack

हल्दी और दही फेस पैक

  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच दही (ताजा)
  • 1 छोटा चम्मच बेसन (एक्स्ट्रा क्लीनिंग के लिए)

इस तरह बनाएं फेस पैक

इस फेस पैक को आप आसानी से घरेलू चीजों से बना सकते हैं. साथ ही इसमें आपको किसी केमिकल (Chemical) या महंगी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही लें, उसमें हल्दी और बेसन मिलाएं. अब सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. पेस्ट रेडी होने के बाद इसे अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15–20 मिनट के लिए सूखने दें. सूखने के बाद गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें.

विज्ञापन

फेस पैक के फायदे

  • यह फेस पैक स्किन को डीप क्लीन (Deep Cleaning) करने में मदद करता है.
  • हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों (Dark Spots) और पिंपल्स (Pimples) को कम करने में असरदार है.
  • दही स्किन को सॉफ्ट (Soft Skin) और ग्लोइंग बनाता है.
  • अगर आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करते हैं तो कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा.

ये भी पढ़ें- Navratri Special: नवरात्रि में चाहते हैं सुंदर ग्लोइंग स्किन, घर पर ही ट्राई करें ये फेशियल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ