Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Aloe Vera Face Pack : एलोवेरा फेस पैक की मदद से पाएंं साफ, नेचुरल, यंग और कोमल त्वचा, फॉलो करें ये टिप्स

Aloe Vera Face Pack - एलोवेरा में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे आपके एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है, इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Nov 9, 2023 20:43
Aloe vera Beauty Benefits, Aloe vera, Soft Skin 

Aloe Vera Face Pack : वैसे तो हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह में कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं, लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं।

आज हम आपके लिए एलोवेरा फेस पैक बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। वैसे तो हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह में कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं, लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। इनसे आपकी स्किन को प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में एलोवेरा एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। एलोवेरा में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे आपके एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है, इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि और सामग्री।

---विज्ञापन---

एलोवेरा फेस पैक बनाने की सामग्री-

1 खीरा
2 चम्मच – एलोवेरा जेल
नींबू का रस – कुछ बूंदें
2 चम्मच – दही

यह भी पढ़ेंAloe Vera Face Packs: एलोवेरा के इस्तेमाल से पाएं चमकती त्वचा, जानें इससे फेस पैक बनाने का तरीका

---विज्ञापन---

एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि

एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही डालें। फिर आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डाल दें। इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब आपका एलोवेरा फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।

एलोवेरा फेस पैक लगाने का तरीका

आप सबसे पहले खीरे को धोकर दो भागों में काट लें। खीरे के टुकड़ा तैयार पैक में डुबोएं। फिर इसे पूरे फेस पर रगड़ लें। लगभग 5 से 10 मिनट तक फेस की मसाज करें। इसके बाद अच्छी तरह से सूखने के लिए छोड़ दें। इस बीच आप कोई और कार्य भी कर सकती हैं, वहीं फेस पैक सूखने के बाद फेस ठंडे पानी की मदद से धो लें।

यह भी देखें –

First published on: Nov 09, 2023 08:43 PM

संबंधित खबरें