गौरव खन्ना की बड़ी 'आकांक्षा' कैसे हुई पूरी? पढ़ें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनर की लव स्टोरी

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। हिना खान और रॉकी जायसवाल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में पहुंचे जिससे शो का माहौल शादी के जश्न में तब्दील हो गया। इस दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला के साथ अपनी लव स्टोरी सुनाई थी। इस पर फराह खान ने फिल्म बनाने  की बात कही। आइए जानते हैं उनकी फिल्मी लव स्टोरी…

gaurav khanna love story

gaurav khanna love story

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के विजेता गौरव खन्ना बन चुके हैं और उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराया। फराह खान द्वारा होस्ट किए गए शो के ग्रैंड फिनाले में फैसल शेख और राजीव अदतिया शामिल हुए। अनुपमा स्टार ने गोल्डन शेफ एप्रन, 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी जीती है। गौरव ने बताया कि वह पहली बार अपनी वाइफ आकांक्षा चमोला से कहां और कैसे मिले थे। फिर दोनों में कैसे प्यार हुआ? उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी जिसे सुनने के बाद शो की जज फराह खान ने कहा कि वह गौरव की लव स्टोरी को अपनी किसी फिल्म में यूज करेंगी।

विज्ञापन

क्या है गौरव की लव स्टोरी?

मास्टरशेफ के एक एपिसोड में हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी लव स्टोरी शेयर की। इस दौरान उन्होंने गौरव खन्ना समेत अन्य सेलेब्स की लव स्टोरी के बारे में भी पूछा। जब हिना ने गौरव से पूछा कि उनकी मुलाकात पहली बार आकांक्षा से कैसे हुई थी? इस पर गौरव ने कहा कि वह पहली बार अपनी पत्नी से एक ऑडिशन में मिले थे। पहली ही नजर में वह आकांक्षा को देखते रह गए।

विज्ञापन

गौरव ने छिपाई थी अपनी पहचान

गौरव ने आगे बताया कि उन्हें लगा था कि आकांक्षा उन्हें पहचानती होंगी लेकिन ऐसा नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी पहचान छिपाई और आकांक्षा से बताया कि वह इंडस्ट्री में नए हैं। उन्हें टीवी में जाना है इसलिए वह कैसे ऑडिशन दे सकते हैं? एक्टर ने आगे बताया कि जब आकांक्षा ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम राकेश बताया था।

विज्ञापन

फराह खान ने कही ये बात

गौरव ने आगे बताया कि आकांक्षा को दूसरी जगह ऑडिशन देने जाना था इसलिए वह बहाने से उन्हें कार में ड्रॉप करने के लिए ले गए। बात ही बात में उन्होंने अपना असली नाम गौरव खन्ना बताते हुए आकांक्षा को गूगल पर सर्च करने के लिए कहा। इसके बाद उनकी असली पहचान आकांक्षा को पता चल सकी। यहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। ये सुनकर फराह खान ने कहा कि वह गौरव खन्ना वाली लव स्टोरी अपनी किसी फिल्म में इस्तेमाल करेंगी। वहीं हिना खान ने कहा कि इस पर डेली सोप बन सकता है। गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी और आज भी दोनों साथ हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ