---विज्ञापन---

Garlic Potato Sticks: ठंड में गर्म चाय के साथ खाएं ये स्नैक, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद

How To Make Garlic Potato Sticks: सर्दियों के मौसम में अगर गर्मागर्म चाय के साथ कुछ टेस्टी खाना मिल जाए, तो ठंड का मजा ही अलग आता हैं। अगर आप भी ठंड के इस मौसम में कुछ युनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो गार्लिक पोटैटो स्टिक आपके लिए एक अच्छा स्नैक हो सकता हैं।इसलिए आज […]

---खबर नीचे जारी है---

How To Make Garlic Potato Sticks: सर्दियों के मौसम में अगर गर्मागर्म चाय के साथ कुछ टेस्टी खाना मिल जाए, तो ठंड का मजा ही अलग आता हैं। अगर आप भी ठंड के इस मौसम में कुछ युनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो गार्लिक पोटैटो स्टिक आपके लिए एक अच्छा स्नैक हो सकता हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए गार्लिक पोटैटो स्टिक की रेसिपी लेकर आए है, जो आपकी ठंड का मजा दोगुना कर देगी। यह तो सभी जानते हैं कि लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सेहत के लिहाज से बहुत फायदा देता है।

लहसुन से बनी चीजें खाने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और आपका शरीर भी गर्म रहता है. इसलिए आज हम जो रेसिपी बताने जा रहे है उसे आप इवनिंग टी के साथ झटपट बनाकर सबको खिला सकते हैं और इसको बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। तो चलिए जानते है आसान-सी गार्लिक पोटैटो स्टिक बनाने की रेसिपी।

और पढ़िए –Punjabi Style Recipe: सिंपल पनीर रेसिपी को छोड़िए? एक बार ट्राई तो कीजिए छोलिया पनीर, जानें बनाने की विधि

---खबर नीचे जारी है---

आवश्यक सामग्री

5 आलू (छिले और कटे) , 1/2 टी स्पून नमक, 1/2 कप धनिया, 1/2 कप मोजेरिला चीज, 1/8 टी स्पून सूखा अदरक, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 5 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च, फ्राई करने के लिए तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले गार्लिक पोटैटो स्टिक बनाने के लिए आप आलू को छीलकर धो लें और फिर लंबे आकार में इसको टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर और नमक मिलाकर गर्म करने के लिए रख दें और फिर इसमें आलू के टुकड़े डालें और करीब 15 से 18 मिनट तक उबाल लें।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए –Chakki Ki Sabzi Recepie: आटे की सब्जी को अगर आप भी चखना चाहते हैं तो आजमाएं ये रेसिपी

इसके बाद आलू को पानी से निकालकर अच्छे से मैश करें और फिर इसमें हरा धनिया, मोजेरिला चीज, सूखा अदरक, लाल मिर्च पाउडर और कॉर्न स्टार्च डालें। इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छी से मिला लें और फिर एक चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा-सा आटा लेकर फैला लें।

---खबर नीचे जारी है---

इसके बाद आप इस पर डो रखकर रोल करके बेल लें और फिर इनको लंबी-लंबी स्टिक्स की शेप में काटकर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करें और फिर इसमें तैयार पोटैटो स्टिक डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। अब आपकी टेस्टी गार्लिक पोटैटो स्टिक बनकर तैयार हो चुकी हैं, इसे आप गर्म चाय या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 20, 2023 11:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola