Famous Foods: भारत की छोटी-छोटी गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह हर शहर की खास पहचान भी होता है। हर गली हर कोने में कुछ ऐसा स्वाद छुपा होता है जो दिल को छू जाता है। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो भारत के अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये न सिर्फ आपके टेस्ट बड्स को खुश करेंगे, बल्कि हर बाइट में आपको वहां की संस्कृति और परंपरा का भी एहसास कराएंगे। तो आइए जानते हैं कुछ फेमस शहर और उनकी डिश के बारे में।
मुंबई
सपनो का शहर मुंबई अपनी पाव भाजी के लिए अलग ही फेमस है। मक्खन में तली गई नरम पाव के साथ मसालेदार सब्जियों की भाजी, नींबू और प्याज के साथ परोसी जाती है। इसे खाकर हर कोई इसकी स्वादिष्ट का फैन बन जाता है। अगर आप मुंबई जाए तो पाव भाजी को जरूर ट्राई करें।
दिल्ली
दिल्ली की गलियों में मिलने वाली आलू टिक्की चाट खट्टी-मीठी चटनी, दही और मसालों के साथ जब परोसी जाती है। कोई भी इसके सेवन करता है तो उसका स्वाद सीधे दिल तक पहुंचता है। यह स्ट्रीट फूड चटपटा और कुरकुरा होने के कारण बेहद लोकप्रिय है।
उत्तर प्रदेश
कचौरी और मसालेदार आलू की सब्जी भारत की पारंपरिक स्ट्रीट डिश है। खासतौर पर बनारस, आगरा, जयपुर और जोधपुर, लखनऊ में मिलने वाली खस्ता कचौरी का स्वाद कभी न भूलने वाला अनुभव देता है।
दक्षिण भारत
चेन्नई, बेंगलुरु, मैसूर, और मदुरै की सॉफ्ट इडली और तीखा-सुंदर स्वाद वाला सांभर दक्षिण भारत की शान है। यह हेल्दी भी है और स्वाद में भी कमाल। स्ट्रीट स्टॉल्स पर मिलने वाली इडली सांभर को नारियल की चटनी के साथ खाने का मजा ही अलग है। इसके साथ ही यह सभी को बेहद पसंद आती है।
पूर्वोत्तर भारत
मोमोज का तो आजकल हर कोई दिवाना है। नॉर्थ ईस्ट भारत के में मोमोज हर गली-नुक्कड़ पर मिलते हैं। भाप में पके हुए या तले हुए मोमोज को तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है। सिक्किम और दार्जिलिंग के मोमोज काफी फेमस भी है। यह स्वाद में हल्के और खाने में लाजवाब होते हैं जिन्हें एक बार खाने के बाद आप बार-बार चाहेंगे।
ये भी पढ़ें- हर कोई पूछेगा ग्लोइंग स्किन का राज, बस रात में सोने से पहले लगाएं ये चीजें
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
7 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
9 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
10 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
12 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines