Famous Temples of India: ट्रैवल प्लान में शामिल करें ऋषिकेश के ये खास मंदिर, भक्ति के साथ मिलेगा सुकून

ऋषिकेश अक्सर लोग एडवेंचर के लिए जाना पसंद करते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डेस्टिनेशन पर ऐसे कई सुंदर और फेमस मंदिर हैं जहां आपकी सारी मनोकामनाएं जरूर पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही आपका ट्रिप यादगार भी बन सकता है।

Famous Temples of India: ट्रैवल प्लान में शामिल करें ऋषिकेश के ये खास मंदिर, भक्ति के साथ मिलेगा सुकून

Famous Temple of India: ऋषिकेश केवल एक ट्रैवल डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक धार्मिक स्थल भी है। गंगा के किनारे बसा यह शहर योग, ध्यान और मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां आने वाले हर यात्री को मन की शांति, सुकून और भक्ति का अनुभव होता है। अगर आप ऋषिकेश की यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं तो वहां के कुछ प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों के दर्शन जरूर करें। कहा जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि कौन-से वह फेमस मंदिर हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन

त्र्यंबकेश्वर मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

त्र्यंबकेश्वर मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह 13 मंजिला मंदिर ऋषिकेश का एक फेमस मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत पूजनीय है। यहां से लक्ष्मण झूला और गंगा का नजारा भी बहुत सुंदर और देखने लायक होता है।

श्री वेंकटेश्वर मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। मंदिर की कला दक्षिण भारतीय शैली में बनी है और यहां का शांत वातावरण सभी लोगों को मोह लेता है। यह जगह ध्यान और भक्ति के लिए काफी मानी जाती है।

नीलकंठ महादेव मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह प्रसिद्ध शिव मंदिर पहाड़ियों की गोद में स्थित है, जहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान विषपान किया था। यहां भक्त दूर-दूर से बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं।

लक्ष्मण मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

इस मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है, जहां माना जाता है कि लक्ष्मण जी ने तपस्या की थी। यह मंदिर लक्ष्मण झूला के पास स्थित है और यहां की प्रसिद्ध मूर्तियां व धार्मिक वातावरण मन को बहुत सुकून देता है।

रघुनाथ मंदिर

Image Source Freepik

विज्ञापन

भगवान राम को समर्पित यह मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर में सुंदर मूर्तियां, पूजा-पाठ और कीर्तन का वातावरण हर किसी के मन को शांति देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ