Trending Dupatta Design: ये स्टाइलिश दुपट्टे बना देंगे आपको पार्टी की शान, बन जाएंगी सेंटर ऑफ अट्रेक्शन

आज के समय में हर कोई फैशन और ट्रेंड के पीछे भागता नजर आता हैं। इसके साथ ही बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको एथनिक ड्रेस पहनने का काफी शौक होता है तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे एथनिक दुपट्टों के बारे में जो कि हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए। जिन्हें आप किसी भी ड्रेस के साथ ले सकते हैं।

Trending Dupatta Design: ये स्टाइलिश दुपट्टे बना देंगे आपको पार्टी की शान, बन जाएंगी सेंटर ऑफ अट्रेक्शन

Trending Dupatta Design: हर महिला की एथनिक वार्डरोब में दुपट्टे तो जरूर होते हैं। यह न सिर्फ क्लोसेट को पूरा करता है बल्कि आपके लुक में एक स्टाइलिश अंदाज जोड़ते हैं। भारत में दुपट्टों की कई अलग-अलग शैलियां और डिजाइन मिलती हैं जो हर मौके के अनुसार पहने जा सकते हैं। दुपट्टे आपके एथनिक कलेक्शन को न सिर्फ और भी खूबसूरत बनाते हैं बल्कि उन्हें पहनने से आपका लुक तुरंत खास और शाही नज़र आता है। इन्हें साड़ी, सलवार सूट, लहंगा या कुर्ती के साथ मिक्स एंड मैच कर आप हर मौके पर अलग, आकर्षक और सुंदर दिख सकती हैं। अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं तो इन खूबसूरत और ट्रेंडिंग दुपट्टों को अपनी अलमारी में जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं ट्रेंडिंग दुपट्टों के बारे में।

विज्ञापन

बनारसी सिल्क दुपट्टा

Image Source Freepik

विज्ञापन

बनारसी सिल्क दुपट्टा भारतीय परिधानों का एक शाही हिस्सा है। इसकी महीन बुनाई, जरी वर्क और रिच टेक्सचर इसे बेहद खास बनाते हैं। आप इसे किसी भी सिंपल सूट या लहंगे के साथ पहनकर तुरंत एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं। तो आप बनारसी सिल्क को अपनी अलमारी में जरूर ऐड करें।

चिकनकारी दुपट्टा

Image Source Freepik

विज्ञापन

लखनऊ की पहचान मानी जाने वाली चिकनकारी कढ़ाई अपने नाज़ुक डिज़ाइनों के लिए काफी फेमस है। यह दुपट्टा हल्का,  और बेहद एलीगेंट होता है जो गर्मियों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। इसे आप कुर्तियों या सादा सूट्स के साथ मैच करके पहन सकती हैं। इसके साथ ही यह आपको काफी रॉयल लुक देगा।

फुलकारी दुपट्टा

Image Source Freepik

विज्ञापन

पंजाब की पारंपरिक कला “फुलकारी” रंग-बिरंगे धागों और फूलों की कढ़ाई के लिए काफी जानी जाती है। फुलकारी दुपट्टे किसी भी सादे एथनिक आउटफिट को जिंदादिल और आकर्षक बना देते हैं। यह खासतौर पर त्योहारों और शादी के फंक्शन में पहनने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

 नेट दुपट्टा

Image Source Freepik

विज्ञापन

नेट का दुपट्टा तो हर किसी के पास जरूर होता है। अगर आपके पास नहीं है तो इसको जरूर ऐड करें। हल्का, ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक पाने के लिए नेट दुपट्टा आपके लिए एकदम सही है। इसमें अक्सर स्टोन, सेक्विन या जरी का काम होता है, जो इसे पार्टी या फेस्टिव वियर के लिए आदर्श बनाता है।

ऑर्गेंजा दुपट्टा

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऑर्गेंजा एक हल्का लेकिन स्ट्रक्चर्ड फैब्रिक होता है जो बहुत ही स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है। ऑर्गेंजा दुपट्टा आजकल बहुत ट्रेंड में है और इसे फ्यूजन या कंटेम्पररी एथनिक लुक के लिए चुना जा रहा है।
आप इस दुपट्टे को अपनी अलमारी में जरूर ऐड करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ