Karwa Chauth Glowing Skin: घर पर मात्र 10 मिनट में करें लौकी फेशियल, करवाचौथ पर मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

Lauki Facial

Lauki Facial

विज्ञापन

How to do lauki facial at home: कल यानि कि 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। करवाचौथ हर सुहागिन स्त्री के लिए खास महत्व रखता है। इस त्योहार में महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करके सजती-संवरती हैं। ऐसे में अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आज हम आपके लिए घर पर लौकी फेशियल करने की विधि लेकर आए हैं।

इसको करने में आपको केवल 10 मिनट लगेंगे। लौकी फेशियल की मदद से चुटकियों में आप करवाचौथ पर ग्लोइंग और आकर्षक स्किन प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन में इंस्टेंट फ्रेशनेस आती है, तो चलिए जानते हैं केवल 10 मिनट में लौकी फेशियल करने का तरीका-

विज्ञापन

स्‍टेप -1

पहले स्टेप में आप सबसे पहले फेस की टोनिंग करें। इसके लिए आप लौकी की मदद से बने होममेड फेशियल टोनर उपयोग कर सकती हैं।

बनाने की सामग्री-

  • लौकी का जूस 1 कप
  • गुलाब जल 1 बड़ा चम्‍मच
  • कैप्सूल 1 विटामिन-ई

बनाने की विधि-

इसके लिए आप एक बाउल में लौकी के जूस, गुलाब जल और विटामिन-ई कैप्सूल को एक साथ डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर आप इस मिक्चर को एक स्‍प्रे बॉटल में भरकर फेस पर स्प्रे करके टोनिंग करें।

विज्ञापन

स्‍टेप-2

दूसरे स्टेप में आप चेहरे की स्क्रबिंग करें। इसके लिए आप लौकी के छिलकों की मदद से बने पाउडर का उपयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन

बनाने की सामग्री-

  • लौकी के छिलके का पाउडर 1 बड़ा चम्‍मच
  • दूध 1 छोटा चम्‍मच

बनाने की विधि-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आप लौकी के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर आप इस पाउडर को दूध में मिलाकर होममेड स्क्रब बना लें। फिर आप इस स्क्रब को फेस पर लगाकर करीब 2 मिनट तक हल्के हाथ से स्क्रब करें। फिर आप साधारण पानी से फेस वॉश कर लें।

स्‍टेप-3

तीसरे और आखिरी स्टेप में क्लीनअप करके आप फेस पर फेस पैक लगाएं। जिससे कि आपके ओपन स्किन पोर्स बंद हो जाएं। इसके लिए आप लौकी की मदद से फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

विज्ञापन

बनाने की सामग्री-

  • लौकी का पल्‍प 1 बड़ा चम्‍मच
  • मुल्तानी मिट्टी 1 छोटा चम्‍मच (ड्राई त्वचा के लिए गेहूं का आटा लें)
  • हल्दी 1 चुटकी

बनाने की विधि-

इसको बनाने के लिए आप एक बाउल में लौकी का पल्‍प, मुल्तानी मिट्टी और चुटकी भर हल्दी लें। फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैक तैयार कर लें। फिर आप इसको अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगाकर करीब 20 से 25 मिनट तक सुखाएं। फिर आप साधारण पानी से फेस को वॉश कर लें और एक अच्छा सा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ