Ande Ka French Toast Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी होना चाहिए, ताकि दिनभर पेट भरे रहने का एहसास होता रहे और भूख कम लगे. इसके अलावा, नाश्ता टेस्टी होने के साथ-साथ ऐसा ही जिसे बेहद जल्दी तैयार किया जा सके. खासकर तब जब बच्चों के लिए कुछ मजेदार बनाना हो… हालांकि, ज्यादातर मम्मियों की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि इनके लिए ऐसा क्या बनाया जाए जो वे खुशी-खुशी खा लें. ऐसे में फ्रेंच टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह सॉफ्ट, हल्का मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ 2 अंडों से आप बच्चों के लिए झटपट फ्रेंच टोस्ट तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का तरीका
फ्रेंच टोस्ट की रेसिपी
सामग्री
- अंडे- 2
- ब्रेड स्लाइस- 4
- दूध- आधा कप
- चीनी- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- बटर या घी- 3 चम्मच
- वनीला एसेंस- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में 2 अंडे तोड़ लें और साथ ही, इसमें दूध, चीनी, नमक और चाहें तो वनीला एसेंस डालकर अच्छे से फेंट लें.
- ध्यान रखें कि मिश्रण इतना स्मूद होना चाहिए कि ब्रेड आसानी से कोट हो सके. अब गैस पर तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर या फिर घी डालें.
- अब ब्रेड को अंडे वाले मिश्रण में दोनों तरफ से डुबोएं ताकि वह अच्छी तरह भीग जाए. इसके बाद ब्रेड को सीधे गर्म तवे पर रख दें. दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें.
- इस दौरान आपको गैस हल्की रखनी है ताकि ब्रेड दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए. ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक सेकें.
- इसी तरह बाकी ब्रेड स्लाइस भी तैयार कर लें. बस आपका गरम-गरम फ्रेंच टोस्ट तैयार है. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से शहद, चॉकलेट सिरप, मैपल सिरप या फल आदि का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
13 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines