घर बैठे बुक करें दिवाली-छठ के लिए जनरल ट्रेन टिकट, रेलवे की इस एप से होगी बुकिंग, जानें तरीका

इस दिवाली और छठ पर बिना लाइन में लगे Iघर बैठे आप जनरल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। यहां जानें कैसे UTS App और वेबसाइट के जरिए मोबाइल पर मिनटों में टिकट बुक किया जा सकता है। आसान स्टेप्स और पेमेंट ऑप्शन्स की पूरी जानकारी।

General Train Ticket Booking

Image Generated by Gemini AI

विज्ञापन

General Train Ticket Booking Process: दिवाली-छठ जैसे त्योहारों पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट पाना हमेशा मुश्किल रहा है। खासकर दिवाली और छठ जैसे बड़े मौकों पर स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग जाती हैं और टिकट काउंटर पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल टिकट बुकिंग को मोबाइल और वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया है।

मोबाइल से मिलेगा जनरल टिकट

अब यात्रियों को टिकट के लिए स्टेशन भागने की जरूरत नहीं है। रेलवे का UTS App और इसकी आधिकारिक वेबसाइट यात्रियों को यह सुविधा देते हैं कि वे घर बैठे कुछ ही क्लिक में जनरल टिकट बुक कर सकें। टिकट सीधे आपके मोबाइल पर जनरेट हो जाएगा और यात्रा आसान हो जाएगी।

Advertisment

UTS ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से UTS on Mobile App डाउनलोड करें।

  • ऐप ओपन करने के बाद Sign Up पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, नाम, पासवर्ड और बेसिक डिटेल भरें।
    आपके नंबर पर आए OTP को डालकर अकाउंट एक्टिवेट कर लें।

लॉगिन और प्रोफाइल सेटअप

रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से ऐप में लॉगिन करें। चाहें तो Quick Booking के लिए अपना होम स्टेशन और अक्सर इस्तेमाल होने वाला डेस्टिनेशन पहले से सेव कर सकते हैं। इससे अगली बार टिकट बुक करना और भी आसान हो जाएगा।

टिकट बुकिंग का तरीका

  • ऐप होम स्क्रीन पर Book Ticket पर क्लिक करें।
  • यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे- Normal Booking- स्टेशन एरिया के भीतर की बुकिंग और Quick Booking- पहले से सेव किए गए रूट पर।
  • अपनी यात्रा के लिए From Station (Boarding) और To Station (Destination) चुनें।
  • Ticket Type में General चुनें।
  • यात्रियों की संख्या डालें।
  • चाहें तो Platform Ticket या Season Ticket भी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिवाली और छठ के लिए UP-Bihar समेत इन रूट्स के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

पेमेंट प्रोसेस

पेमेंट करने के लिए कई विकल्प मिलते हैं-

  • UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि)
  • Debit/Credit Card
  • Net Banking
  • R-Wallet (UTS का खुद का वॉलेट)

पेमेंट होते ही आपका टिकट मोबाइल पर जनरेट हो जाएगा।

विज्ञापन

वेबसाइट से बुकिंग का विकल्प

अगर आप ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो UTS की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

  • वेबसाइट खोलकर मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Book Ticket पर क्लिक करें और यात्रा की डिटेल डालें।
  • टिकट टाइप General चुनें और पेमेंट करें।
  • पेमेंट पूरा होते ही ई-टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

अब त्योहारों पर जनरल टिकट खरीदने के लिए स्टेशन की भीड़ और लंबी लाइनों से जूझने की जरूरत नहीं। UTS App और वेबसाइट ने टिकट बुकिंग को बेहद आसान और फटाफट बना दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ