1299 रुपये में करें हवाई यात्रा, ग्रैंड रनवे फेस्ट में सस्ते में घूमें देश-विदेश, IndiGo ने निकाला ऑफर

Indigo Cheap Flight Ticket: क्या आप भी सस्ते में करना चाहते हवाई जहाज से यात्रा? इंडिगो का यह ऑफर आपके सपने को पूरा कर देगा. कंपनी ने ग्रैंड रनवे ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत 1299 की रुपये से फ्लाइट टिकट की शुरुआत हो रही है.

Indigo Cheap Flight Ticket

Indigo Cheap Flight Ticket: अगर आप सस्ते में हवाई यात्रा का मजा लेना चाहते हैं तो Indigo आपके लिए बढ़िया ऑफर लाया है. कंपनी आपको सिर्फ 1299 रुपये में देश-विदेश घूमने का मौका दे रही है. इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए ‘ग्रैंड रनवे फेस्ट’ ऑफर को लॉन्च किया है. इससे डोमेस्टिक यानी घरेलू उड़ानों के लिए फ्लाइट टिकट आपको किफायती दामों में मिल जाएगी. इस ऑफर में इंटरनेशनल उड़ानों के लिए कम दाम में टिकट मिलेगी.

विज्ञापन

कितने होंगे दाम?

इंडिगो के ग्रैंड रनवे फेस्ट ऑफर में आपको डोमेस्टिक फ्लाइट की टिकट 1299 रुपये की शुरुआत से मिलेंगी. वहीं, विदेशी यात्रा के लिए इंटरनेशनल टिकट के दाम 4599 रुपये से शुरू हो रहे हैं. यह ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो आने वाले दिनों में फैमिली वैकेशन या त्योहारों के लिए अपने घर जाना चाहते हैं.

विज्ञापन

जानिए बुकिंग डिटेल्स

Indigo ग्राउंड रनवे फेस्ट ऑफर की शुरुआत हो चुकी है. कंपनी ने ऑफर 15 सितंबर को ही लॉन्च कर दिया था, जो 21 सितंबर तक रहेगा. बुकिंग का समय 15 सितंबर 00:01 से 21 सितंबर 23:59 तक एक्टिव है. ग्राहक टिकट बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट goindigo.in पर जा सकते हैं. इंडिगो की मोबाइल एप से भी टिकट बुक की जा सकती है. इंडिगो 6ESkai और व्हॉट्सएप पर भी टिकट बुक कर सकते हैं. कंपनी का व्हॉट्सएप कॉन्टेक्ट नंबर है- +917065145858.

विज्ञापन

ट्रैवल डेट्स क्या रहेंगी?

अगर ग्राहक ग्रेंड रनवे फेस्ट में अपनी टिकट बुक करता है तो उसको जनवरी से मार्च के बीच सफर करने का मौका मिलेगा. ऑफर के तहत टिकट की तारिख 7 जनवरी से 31 मार्च के बीच रहेगी. होली, नवरात्रि और राम नवमी के दौरान इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे होगी टिकट प्राइसिंग

एयरलाइन कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूदा जानकारी के अनुसार, ऑफर से घरेलू उड़ानों के लिए इकॉनी क्लास के ऑल-इनक्लूसिव वन वे का किराया 1299 रुपये हो सकती है. अगर बिजनेस क्लास के लिए वन वे ऑल-इनक्लूसिव की टिकट का दाम 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

इन लोगों को मिलेगा डबल डिस्काउंट

Indigo के रनवे फेस्ट ऑफर के बाद भी जो लोग ब्लू चिप मेंबर्स हैं, उन्हें दो-दो डिस्काउंट मिलेंगे. ये लोग रनवे फेस्ट में टिकट बुक करने के साथ-साथ 10% ज्यादा डिस्काउंट पर बुकिंग कर पाएंगे. इसके तहत कुछ घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइटों पर भी कूपन कोड अप्लाई किया जा सकता है. जो लोग Blu 3 कैटेगरी के हैं, उन्हें 5%, Blu 2 वालों को 8% और Blu 1 मेंबर्स को 10% तक छूट मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ