अब कन्फर्म होगी दिवाली और छठ पर घर की टिकट, UP-Bihar समेत इन रूट्स के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

अब दिवाली-छठ दशहरे पर घर जाने की चिंता मत कीजिए. इसके लिए रेलवे ने UP-बिहार समेत कई रूट्स के लिए 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Special trains

News 24 GFX

विज्ञापन

Diwali Chhath Special Train 2025: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार अब करीब हैं. इस समय में सबसे बड़ी दिक्कत होती है घर की टिकट कन्फर्म करवाने की. लोग महीनों पहले से बुकिंग करते हैं, फिर भी आखिरी समय पर टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है.

1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने घोषणा की है कि वह त्योहारों के दौरान यूपी और बिहार समेत कई रूट्स पर 1100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. मध्य रेलवे ने पहले से घोषित 944 स्पेशल ट्रेनों के अलावा अब 182 और अतिरिक्त ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है.

विज्ञापन

मुंबई से बरौनी तक पूजा स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने त्योहारों की भीड़ को संभालने के लिए मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) से बिहार (बरौनी) तक पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू की है.

  • ट्रेन संख्या 09061 (बांद्रा-बरौनी स्पेशल): सोमवार को रात 9:20 बजे रवाना होगी और बुधवार शाम 7:15 बजे पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 09062 (बरौनी-बांद्रा स्पेशल): गुरुवार दोपहर 12:15 बजे निकलेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी.

बरौनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट

  • ट्रेन संख्या 09061, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 09062, 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगी.

यह पूजा स्पेशल ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, लखनऊ, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

विज्ञापन

एलटीटी से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से कई राज्यों के लिए खास पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

  • एलटीटी-दानापुर स्पेशल (01017/01018): 27 सितंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी.
  • एलटीटी-मऊ स्पेशल (01123/01124): 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी.
  • एलटीटी-बनारस स्पेशल (01051/01052): 24 सितंबर से 29 नवंबर तक चलेगी.
  • एलटीटी-करीमनगर स्पेशल (01067/01068): 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी.

पुणे से भी चलेंगी फेस्टिवल ट्रेनें

पुणे से भी त्योहारों के लिए खास ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

  • पुणे-अमरावती स्पेशल (01403/01404): 7 अक्टूबर से 26 नवंबर तक.
  • पुणे-सांगानेर जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल (01405/01406): 26 सितंबर से 8 नवंबर तक.

टिकट बुकिंग की डिटेल

रेलवे ने इन ट्रेनों की बुकिंग 14 सितंबर से शुरू कर दी है. यात्री अपने टिकट आसानी से IRCTC वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं. वहीं, जिन यात्रियों को अनारक्षित डिब्बे की टिकट चाहिए, वे UTS ऐप या स्टेशन काउंटर से बुकिंग कर सकते हैं.

सफर होगा आसान

त्योहारों के समय ट्रेन टिकट पाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. लेकिन इस बार रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के चलते यूपी-बिहार समेत कई जगहों पर घर जाना आसान होगा. अगर आप भी दिवाली या छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो तुरंत टिकट बुक कर लें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ