Dates Laddu Recipe: सर्दियों में बेहद फायदेमंद हैं खजूर के लड्डू, जानें बनाने की आसान रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Dates Laddu Recipe: सर्दियों की शुरुआत होते ही सिर्फ पहनावें में बदलाव नहीं होता है, बल्कि खानपान में भी बदलाव होता है। सर्दी-जुकाम से दूर रखने के अलावा हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए भी खाने-पीने की चीजों में बदलाव करते हैं। पुराने समय से हमारी दादी-नानी परिवार के सभी सदस्या की सेहत का ख्याल अलग-अलग तरह के लड्डू (Laddu for Winter) बनाकर रखा करती थीं।
सर्दियों में फायदेमंद लड्डू लोगों को भी पसंद होते हैं, जो स्वाद में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। शरीर को उर्जा देने के साथ गर्म रखने के लिए खजूर के लड्डू (Khajoor Ke Laddu) भी बेस्ट मानें जाते हैं। खजूर की तासीर गर्म होती है जिसका कारण सर्दियों में इससे बना लड्डू कई तरह से लाभ देता है। आइए आपको खजूर के लड्डू बनाने की आसान विधि (Khajoor Ke Laddu Ki Recipe) बताते हैं।
Walking Benefits: रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें
खजूर का लड्डू बनाना है तो इसके लिए सबसे पहले 200 ग्राम के करीब खजूर लें। इन्हें साफ कर लें और फिर अंदर की बीज निकाल कर सिर्फ गूदे अलग करें। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें और गर्म होने पर 1 बड़ा चम्मच घी डालें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया नारियल और सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें। अब इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।
इसके बाद कढ़ाई में फिर से घी डालें। अब इसमें 1/2 कप आटा डालें और लगातार चलाते रहें जब तक इसका रंग भूरा ना हो जाए। अब इसे एक बर्तन में निकाल कर अलग रख दें। इसके बाद खूजर को ब्लेंडर में पीस लें और फिर कढ़ाई में डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। अब एक परात या बड़ी थाली में सभी सामग्री को डालकर पहले अच्छे से मिक्स करके छोड़ दें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथों की मदद से लड्डू का आकार दें और रख दें। इस तरह से खजूर का लड्डू बनकर तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: