Gardan Ka Kalapan: गर्दन पर कालापन एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. खासकर गर्मियों में पसीना, धूल-मिट्टी और सही देखभाल की कमी होने की वजह से यह समस्या और बढ़ जाती है. कई बार लोग इसे सिर्फ गंदगी समझते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं. अगर मार्केट की चीजें इस्तेमाल करने के बाद भी हल नहीं निकल रहा है तो आपको नेचुरल चीजें अपनाने की जरूरत है. अच्छी बात यह है कि सही देखभाल से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आप नहाते वक्त आलू के टुकड़े का इस्तेमाल करें और हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.
इसे भी पढ़ें- सुबह को बनाएं खास, ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट
गर्दन पर कालापन क्यों होता है?
गर्दन का काला पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ गंदगी ही कारण नहीं होती. बल्कि कई अंदरूनी कारण भी होते हैं जिसकी वजह से यह परेशानी देखने को मिलती है.
- गंदगी और डेड स्किन होना
- पसीना और ऑयल होने की वजह
- हार्मोनल बदलाव होना
- टाइट कपड़े या ज्वेलरी
- सन टैनिंग होना
- विटामिन सी की कमी
नहाने से पहले रगड़ें यह टुकड़ा
अगर आप गर्दन की जमी गंदगी और कालापन जल्दी हटाना चाहते हैं तो आलू का टुकड़ा आपके लिए बेहद असरदार उपाय हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक कच्चा आलू लें और उसे बीच से काट लें.
- इस टुकड़े को गर्दन पर हल्के हाथों से 10 मिनट तक रगड़ें.
- इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें.
- फिर गुनगुने पानी से धो लें.
आलू क्यों क्यों फायदेमंद है?
आलू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग स्किन को साफ और हल्का करने में मदद करते हैं. इससे डेड स्किन साफ होती है और गर्दन में चमक आने लगती है.अगर आपको फायदा नहीं हो रहा है तो इसके साथ शहद और हल्दी को लगाया जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- गर्दन को रोज नहाते समय अच्छी तरह से साफ करें.
- फिर हफ्ते में 3 बार स्क्रब जरूर करें.
- धूप में निकलते समय गर्दन पर सनस्क्रीन लगाएं.
- बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें.
- गर्मियों में जितना हो सके पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें.
इसे भी पढ़ें- हमेशा छिलके के साथ खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, सेहत को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
4 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
7 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
10 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
14 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines