सुबह को बनाएं खास, ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट

Breakfast Ideas: क्या आप नाश्ते में कुछ नया हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, जो आपने पहले कभी नहीं खाया हो? आइए आपको बताते हैं पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट के बारे में जिसका स्वाद भी एक नंबर होता है और उसमें प्रोटीन भी बहुत होता है.

Ittalian Toast

नाश्ते में कुछ नया क्या बनाएं?

Breakfast Tips: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि इसमें मिलने वाला प्रोटीन और एनर्जी आपके दिन की शानदार शुरुआत करने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें पीनट बटर का इस्तेमाल होता है, जो स्वाद को और भी रिच बना देता है. आप इसे अपने परिवार या बच्चों के लिए जल्दी तैयार कर सकते हैं और केले या ताजे फलों के साथ सर्व करके इसे और भी खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस रेसिपी को आप कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • 4 ब्रेड स्लाइस (आप ब्राउन या व्हाइट ब्रेड ले सकते हैं).
  • 2 अंडे.
  • 1/4 कप दूध.
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस.
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर.
  • 2 बड़े चम्मच पीनट बटर.
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन.
  • सर्व करने के लिए केले के स्लाइस, शहद या मेपल सिरप और ताजी बेरीज.
  • इन सभी चीजों को पहले से तैयार रखें ताकि बनाते समय कोई परेशानी न हो.

घर पर ऐसे बनाएं परफेक्ट पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बाउल में अंडे, दूध, वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर को अच्छे से फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद बन जाए.
  • अब ब्रेड स्लाइस के एक साइड पर पीनट बटर समान रूप से फैलाएं.
  • इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन या तवा गरम करें और उसमें मक्खन डालकर पिघलने दें.
  • अब हर ब्रेड स्लाइस को अंडे के तैयार मिश्रण में डुबोएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह कोट करें.
  • ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और 2-3 मिनट तक हर साइड से सुनहरा भूरा होने तक सेकें.
  • तैयार टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से शहद, मेपल सिरप, केले के स्लाइस या ताजे फलों के साथ सजाकर गरमागरम सर्व करें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट नाश्ता.

यह भी पढ़ें: महिलाओं में चुपके से फैलती ये खतरनाक बीमारी, अनजाने में पुरुष पार्टनर भी बन जाते हैं शिकार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ