Dark Mehendi Tips: प्यार का गाढ़ा रंग, अब दिखेगा मेहंदी के संग! बस करने होंगे ये 5 काम
Edited By Simran Singh

Dark Mehendi
Edited By Simran Singh

Dark Mehendi
Dark Mehendi Tips: त्योहारों का सीजन चल रहा है और इस दौरान महिलाएं मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं। फेस्टिवल चाहे कोई भी हो अगर हाथों पर मेहंदी न लगी हो तो अधूरा सा लगता है। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती बढ़ जाती है। साथ ही मेहंदी को प्यार के गाढ़े रंग से भी जाना जाता है। कहते हैं मेहंदी जितनी ज्यादा गाढ़ी होती पति भी उतना ही ज्यादा प्यार करने वाला होता है। इसके अलावा कई अन्य मान्यता भी होती है, जिसके चलते कुछ लोग मेहंदी के गाढ़ेपन को बनाने की अधिक कोशिश में रहते हैं। जबकि, डार्क मेहंदी से हाथों की खूबसूरती भी काफी बढ़ जाती है। चाहे कैसे भी डिजाइन के साथ मेहंदी लगाई गई हो, डार्क होने के बाद वो बेहतरीन लग सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे मेहंदी का रंग डार्क (Dark Mehendi Tips in Hindi) किया जा सकता है।
आप सभी ने अक्सर घर में दादी और मौसी को ये कहते हुए सुना होगा कि हाथों में मेहंदी जितनी गहरी रचती है, उसका पति उससे उतना ही ज्यादा प्यार करता है। मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा लगता है, हर किसी की चाहत होती है कि उसकी मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो। लेकिन इसके लिए अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा कर सकती हैं।
जब हथेलियों पर लगी मेहंदी सूख जाए, तो उस पर रुई की मदद से सरसों का तेल लगाएं। 15-20 मिनट बाद अपने हाथ धो लें, ऐसा करने से मेहंदी का रंग काफी गहरा हो जाएगा।
मेहंदी सूखने के बाद हथेलियों पर बिना पानी लगाए चूना रगड़ें, ऐसा करने से मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है।
ये भी पढ़िए- क्या वाकई हैवी पीरियड फ्लो में पैड से बेहतर है मेंस्ट्रुअल डिस्क? जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिसर्च
आप मेहंदी वाले हाथों पर लौंग का धुंआ भी ले सकती हैं, आजकल यह तरीका शादियों में खूब अपनाया जाता है। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
आप मेहंदी वाले हाथों पर नींबू का रस भी लगा सकती हैं, इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा हो सकता है।
चीनी का घोल बनाकर मेहंदी वाले हाथों पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें, ऐसा 2-3 बार करें। ऐसा करने से मेहंदी का रंग निखर जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: