Rice Kurkure Recipe: अक्सर रात के बचे हुए चावल देखकर सुबह समझ नहीं आता कि उनका क्या करें. चावल को फेंकने से खाना बर्बाद होता है और दोबारा वही चावल खाने का मन नहीं करता है. लेकिन, अब इन चावलों को फेंकने के बजाय इनसे एक मजेदार स्नैक घर पर ही बनाया जा सकता है. खास बात तो ये है कि इस स्नैक को बनाने के लिए बाजार से कोई भी अलग सामग्री लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर इस बचे हुए चावल (Leftover Rice) से बने स्नैक को आप घर वालों की चाय के साथ प्लेट में रखेंगे तो शायद घरवाले अंदाजा भी न लगा पाएं कि यह स्नैक बचे हुए चावल से बना है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
यह भी पढ़ें – PM Modi ने दी देसी एवोकाडो खाने की सलाह, जानिए इससे कैसे बनाते हैं टेस्टी गुआकामोले टोस्ट
राइस कुरकुरे बनाने के लिए सामग्री
बैटर (घोल) तैयार करने के लिए
बचे हुए पके चावल- 1 कप
बेसन- 1/4 कप
कॉर्नफ्लोर- 2½ टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- 3/4 कप
तेल- तलने के लिए
चटपटे मसाले की कोटिंग के लिए
चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
साइट्रिक एसिड या नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
राइस कुरकुरे की रेसिपी
- सबसे पहले मिक्सी में 1 कप बचे हुए पके चावल डालकर इसमें लगभग आधा कप पानी मिला दीजिए और अच्छे से पीस लीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि चावल का पेस्ट एकदम स्मूद हो. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए.
- तैयार किए हुए चावल के पेस्ट में बेसन, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बेकिंग सोडा और नमक डाल दीजिए और इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इस पेस्ट को तब तक अच्छे से फेंटिए जब तक बैटर पूरी तरह स्मूद और गाढ़ा न हो जाए.
- ध्यान रहे कि घोल न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. अगर बैटर की कंसिस्टेंसी अच्छी होगी, तभी कुरकुरे की सही शेप आएगी.
- अब इस तैयार किए हुए बैटर को एक स्क्वीजी बोतल में डाल लीजिए या फिर आप इसे किसी ऐसी प्लास्टिक की बोतल में भी भर सकते हैं जिससे ये आसानी से बाहर निकल सके.
- अब कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब बोतल को धीरे-धीरे दबाते हुए बैटर को पतली-पतली स्टिक्स की शेप में सीधे गरम तेल के अंदर गिराइए. गैस को मीडियम रखिए और इन कुरकुरों को तलने दीजिए.
- जब कुरकुरे का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इन्हें तेल से बाहर एक छलनी की मदद से निकाल लीजिए और टिश्यू पेपर पर रख दीजिए.
- अब एक दूसरे बड़े बर्तन में चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से आपस में मिला लीजिए और इस मसाले में गरमागरम राइस कुरकुरे डालकर हल्के हाथों से मिला लीजिए.
यह भी पढ़ें –जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
5 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
15 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines