Constipation Tips: अधिकतर खाने-पीने की गड़बड़ी के कारण पेट की समस्याएं हो जाती हैं। हालांकि, पेट से जुड़ी सबसे आम परेशानी कब्ज की है।आए दिन लोग इस समस्या से गुजर रहे होते हैं। लोग इसके लिए दवाएं खाते हैं, क्योंकि बार-बार पेट का खराब होने लगता है और आप कमजोर हो जाते हैं। हम आपको सद्गुरु के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिससे आपको कब्ज की परेशानी नहीं होगी।
कब्ज दूर करने के लिए अपनाएं सदगुरु के ये 5 नुस्खे
पानी से भरपूर चीजें खाएं
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो अपनी डाइट में वॉटर रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप तरबूज, संतरे, स्ट्रॉबेरी, खीरे तथा लौकी को शामिल करें।
ये भी पढ़ें- Leftover Roti Recipe: रात की बासी रोटी से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी
खाने के बीच स्नैकिंग से बचें
खाना खाने के बीच-बीच में बार-बार अन्य स्नैक्स जैसे चिप्स या बाहर का खाना खाना बंद कर दें। ऐसी चीजें पेट में एसिडिटी पैदा करने का काम करती हैं, जिससे कब्ज और पेट दर्द की समस्या होती है।
Sadhguru Tips For Constipation
खाने से पहले घी है रामबाण
घी बड़ा ही गुणकारी फूड आइटम होता है। सद्गुरु के अनुसार, जिन्हें कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती है, उन्हें किसी भी मील को खाने से पहले 1 चम्मच शुद्ध देसी घी खाना चाहिए। देसी घी खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे खाना सही से पच जाता है।
सुबह की शुरुआत नीम और हल्दी से करें
कब्ज की समस्या बनी रहती है तो आपको सुबह खाली पेट 1 चम्मच हल्दी का पाउडर या फिर ताजी हल्दी हो तो, उसका पेस्ट बनाकर खाना चाहिए। इसके साथ आपको 1 चम्मच नीम के ताजे पत्तों का पेस्ट भी खाना चाहिए। आप चाहें तो दोनों चीजों को मिलाकर एक काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट से दूरी बनाएं
कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को तो डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। इनमें मौजूद लैक्टिक एसिड पेट के एसिड को और ज्यादा प्रभावित करता है, जिससे ब्लोटिंग और कॉन्स्टिपेशन होती है। दूध, पनीर या दही इन लोगों के लिए जहर के समान होते हैं।
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
2 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
5 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
17 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
21 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
21 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines