सावधान! कॉफी को भूलकर भी न लगाएं फेस पर, छिन सकती है चेहरे की रंगत!

Coffee Side Effects on Face: कॉफी एक फायदेमंद चीज है। कॉफी का इस्तेमाल पीने के साथ-साथ स्किन पर भी किया जाने लगा है। हालांकिं, ऐसा किया जा सकता है मगर कुछ लोगों के लिए फेस पर कॉफी हानिकारक हो सकती है, जानिए क्यों?

coffee

Coffee Side Effects on Face: कॉफी को एनर्जी बूस्टर माना जाता है। कॉफी पीने के कई फायदे भी हैं। हर साल दुनियाभर में आज के दिन यानी 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जाता है। कॉफी का यूज स्किन केयर में भी बहुत होने लगा है। मगर इसको लेकर एक समस्या है, वह समस्या है कि कॉफी का इस्तेमाल स्किन केयर में किया जा सकता है, मगर चेहरे पर इसे नहीं लगाना चाहिए। जानिए कारण और इससे होने वाले नुकसान।

विज्ञापन

फेस पर कॉफी लगाने के नुकसान

डिहाइड्रेशन- कॉफी बीन्स डिहाइड्रेशन की समस्या कर सकते हैं। इसलिए, मुंह पर इसे लगाने से परहेज करना चाहिए। ये आपके फेस को ड्राई कर सकते हैं, जिससे त्वचा खुरदुरी हो जाती है। इससे फाइन लाइंस की समस्या भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

पिंपल्स- कॉफी मास्क एक फेमस स्किन केयर प्रोडक्ट है मगर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करना सही नहीं होता है। कॉफी से दाने, पिंपल्स और मुहांसों की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से ही एक्ने की समस्या से परेशान हैं, तो फेस पर बिल्कुल भी कॉफी का इस्तेमाल न करें।

सेंसिटिव स्किन- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव रहती है या आपको बहुत जल्दी फेस पर एलर्जी हो जाती है, तो भी आपको मुंह पर कभी भी कॉफी नहीं लगानी चाहिए।

विज्ञापन

किन लोगों को कॉफी मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए?

कॉफी मास्क को मुंह पर लगाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि कॉफी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फेस के लिए अच्छे नहीं होते हैं। कॉफी स्क्रब करने का काम करती है, कॉफी से डेड स्किन साफ होती है। इसलिए, स्किन एक्सपर्ट्स कॉफी को बॉडी पर यूज करने की सलाह देते हैं क्योंकि चेहरे के मुकाबले बाकी जगह की स्किन ज्यादा ड्राई नहीं होती है, इसलिए फेस पर इसे संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

कॉफी के साथ इन चीजों का इस्तेमाल कभी न करें

  • कॉफी और बेकिंग सोडा, दोनों को मिलाकर चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।
  • कॉफी के साथ नींबू का रस मिलाकर भी नहीं लगाना चाहिए।
  • कॉफी और टूथपेस्ट भी हानिकारक होते हैं।

कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल?

कॉफी पाउडर को एलोवेरा जेल या फिर नारियल के तेल के साथ मिक्स करके लगाना सही रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ