हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नीता अंबानी ने पहली बार खोला राज, कैसा है पति मुकेश संग रिश्ता, तीनों बच्चों के बारे में बेबाकी से बोलीं

CNBC International Nita Ambani Interview: नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी, अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है।

विज्ञापन

CNBC International Nita Ambani Interview: सीएनबीसी इंटरनेशनल के साथ नीता अंबानी ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में बात की, जिसमें अपने पति मुकेश के साथ उनके रिश्ते भी शामिल है। वहां उन्होंने कहा कि लड़कियों को यह सीखने के लिए कि वे लड़कों के बराबर हैं, उन्हें अपने घरों में यह देखना होगा, एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का कहना है कि उन्होंने अपने तीन बच्चों के बीच कभी भेदभाव नहीं किया, जिन्होंने अपनी सम्पत्ति उन्हें बराबर का हिस्सा दिया है।मुकेश और नीता के तीन बच्चे हैं – जुड़वां ईशा और आकाश और अनंत। इन तीनों को हाल ही में भारत की सबसे मंहगे कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया है।

नीता अंबानी का पति मुकेश अंबानी के साथ रिश्ता

नीता अंबानी ने पति मुकेश अंबानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि “हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है। जैसा कि मैं कहती हूं, मुकेश के जीवन में फ्लडलाइट्स हैं… वह अपने समय से बहुत आगे की सोचते हैं। जब मैं उन्हें किसी भी विचार पर सलाह देती हूं, तो वह इसे स्पॉटलाइट कहते हैं।” “मुकेश को पाकर मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मेरा सबसे अच्छा दोस्त और जीवन साथी है।”

उन्होंने आगे कहा, और आप जानते हैं, हमने अपने बच्चों और पोते-पोतियों का पालन-पोषण करते हुए जीवन की यात्रा का आनंद लिया है।” हम अब भी वही काम करना पसंद है जो वे बचपन में किया करते थे। वह मुझे ड्राइव पर ले जाते है, हमें हिंदी संगीत सुनना, स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद है, मुझे सड़क पर मेरी ‘भेल’ पसंद है और उन्हें अपनी ‘डोसा इडली’ पसंद है “तो, हम अब भी वही करना पसंद करते हैं जो हम करना पसंद करते थे। हम वास्तव में हर दिन अपने परिवार से प्यार करते हैं, अपने बड़ों का सम्मान करते हैं, ईमानदार, विनम्र रहते हैं, मुझे लगता है कि बहुत कुछ नहीं बदला है।”

विज्ञापन

नीता अंबानी का अपने तीनों बच्चों के साथ जुड़ाव

बच्चों के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा कि ईशा, जो खुद भी जुड़वा बच्चों की मां हैं, वह हमारे बिजनेस की देख-रेख कर रही हैं। मैंने ईशा, आकाश और अनंत के बीच कभी भी अंतर नहीं किया है। जो मेरे लड़के कर सकते हैं,वह मेरी बेटी भी कर सकती है।” हालांकि ईशा की शादी के बाद भी उन्हें अपने भाइयों के कारोबार में बराबर का हिस्सा मिला है। ईशा रिलायंस फाउंडेशन के अलावा रिटेल की देख-रेख कर रही है। वे तीनों रिलायंस में काम करने के लिए बहुत होनहार लोगों में से एक है और वह मेरी ताकत है।”

 

नीता अंबानी के बच्चे उनकी ताकत

उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से कहती हैं कि वे अपनी ताकत पर ध्यान रखें और उन्हें मजबूत बनाएं। कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से परफेक्टन नहीं होता है और गलतियां करना ठीक है। आप अपनी सफलताओं की तुलना में अपनी गलतियों से बहुत अधिक सीखते हैं। विनम्र रहें, दयालु बनें। लोगों के साथ सम्मान से पेश आएं। और मैं इसके लिए बहुत खुश हूं नई युवा पीढ़ी जो रिलायंस में बढ़ रही है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola