क्या है चेहरे की झुर्रियां और काले धब्बों को दूर करने का परमानेंट इलाज? बाबा रामदेव ने बताया 100 साल तक दमकती त्वचा का राज

Chehre Ki Jhuriyan Kaise Kam Kare: अगर आप चेहरे के काले धब्बों से परेशान हैं और बाहर के प्रोडक्ट्स से तंग आ चुके हैं, तो अब रुकने की जरूरत है क्योंकि हम आपके साथ बाबा रामदेव के द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है.  

baba ramdev Chehre Ki Jhuriyan Kaise Kam Kare

बाबा रामदेव के अनुसार झुर्रियां और काले धब्बों के कारण- Image Credit- News24

Home Remedies For Face: हमारी लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और प्रदूषण की वजह से बहुत कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां, काले धब्बे और ढीलापन नजर आने लगता है. इससे बचने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन खास फर्क नहीं पड़ता. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट और सर्जरी का भी सहारा लेते हैं. हालांकि, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके साथ बाबा रामदेव के बताए आयुर्वेदिक टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि इन टिप्स से अपनी स्किन को 100 साल तक चमकदार बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव के अनुसार झुर्रियां और काले धब्बों के कारण

  • खराब पाचन तंत्र
  • शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना
  • खून की गंदगी
  • हार्मोनल असंतुलन
  • तनाव और नींद की कमी
  • गलत खानपान
  • प्रदूषण होने की वजह

झुर्रियों और काले धब्बों के लिए बाबा रामदेव ने बताए ये आयुर्वेदिक उपाय

  • बाबा रामदेव का कहना है कि चेहरा मार्केट से खरीदी केमिकल युक्त चीजों को इस्तेमाल करने से होता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें या हमारे शुद्ध प्रोडक्ट्स को खरीदें. 
  • आंवला स्किन के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें विटामिन C होता है जिससे कोलेजन बढ़ता है. इसलिए बाबा रामदेव ने रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच आंवला जूस पीने की सलाह दी है.
  • चेहरे का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसकी क्रीम या जूस को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. बाबा ने एलोवेरा की क्रीम इस्तेमाल करने के लिए कहा है. 
  • आयुर्वेदिक चूरमा भी हेल्थ के लिए फायदेमंद है. रोज सुबह इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. चेहरे को अंदर से निखारने के लिए 1 चम्मच काफी रहेगा.
  • बाबा रामदेव ने कुछ योगासन भी बताए हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. आप कपालभाति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम या योग को 10 से 15 मिनट कर सकते हैं. ये तमाम योग चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं.

100 साल तक जवान रखने के लिए क्या करें?

बाबा रामदेव का कहना है कि आपको अपने आहार और पोषण पर भी खास ध्यान देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो आपको रिजल्ट देखने को नहीं मिलेगा.

  • हरी सब्जियां शामिल करना
  • मौसमी फलों का सेवन करना
  • पर्याप्त पानी पीना
  • तला-भुना और जंक फूड से दूरी बनाना
  • ज्यादा चीनी और नमक से बचना

इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ