कूल्हे की हड्डी में कैंसर के क्या लक्षण हैं? एक्सपर्ट ने बताया गंभीर रूप लेने से पहले इन 5 संकेत से करें पहचान

Hips Cancer Causes: अगर आपके कूल्हे में लगातार दर्द है या बैठने में तकलीफ हो रही है तो आपको ये लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा अक्सर कूल्हे की हड्डी में संक्रमण के कारण हो सकता है.

What causes hip cancer

कैंसर होने के 5 संकेत. Image Credit- News24

विज्ञापन

Kulhe Mein Cancer Hona: पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी काफी बढ़ चुकी है. दुनिया में हर साल लाखों नए कैंसर के मामले सामने आते हैं और ना जाने कितने लोग मौत को गले लगा लेते हैं. भारत में भी कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और तरह-तरह के कैंसर को देखने को मिल रहे हैं. अब कूल्हे का कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. बहुत सारे लोग कूल्हे के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानते ही नहीं हैं. एक रिसर्च के मुताबिक कूल्हे की हड्डियों में कैंसर ज्यादा हो रहा है, जिसके शुरुआती दौर में दर्द होना शुरू हो जाता है. अक्सर आम दर्द या थकान समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि ये कैंसर का संकेत हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- कभी नहीं होगी किडनी की बीमारी, स्वर विज्ञान के मुताबिक पेशाब करते वक्त करें ये 1 काम

विज्ञापन

कूल्हे में कैंसर होने के शुरुआती 5 संकेत | Hips Cancer Causes and Symptoms

कूल्हे का कैंसर क्या होता है?

इस बीमारी में कूल्हे की हड्डी या इसके आसपास के हिस्से में टिश्यू की कोशिकाएं सामान्य तौर पर बढ़ने लगती हैं. यह बीमारी सीधे तौर पर हड्डी से शुरू होती है. ध्यान ना देने पर धीरे-धीरे यह ट्यूमर का रूप ले सकती है. यहां कैंसर होने पर चलने-फिरने में दिक्कत, तेज दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए वक्त पर इस बीमारी की पहचान करना जरूरी है.

कैंसर होने के 5 संकेत

  • कूल्हे या उसके आसपास दर्द रहने की वजह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. अगर आपका दर्द लगातार बना हुआ है और इसके होने का कारण भी नहीं पता चल पा रहा है तो आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए.
  • दर्द रहने के साथ-साथ सूजन होने या गांठ होने की भी शिकायत हो सकती है. अगर आपको कूल्हे के आसपास का हिस्सा सख्त नजर आ रहा है या इसमें सूजन पैदा हो रही है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
  • कूल्हे से इंसान पूरे दिन आराम से बैठा रहता है, लेकिन अगर इसमें कोई परेशानी है तो आपका बैठना दूभर हो सकता है. साथ ही, चलते समय दर्द, लंगड़ापन, बैठने-उठने में दिक्कत या मूवमेंट का सीमित हो जाना भी कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं.
  • इस बीमारी में अक्सर इंसान को भूख कम लगती है. इसकी वजह से खाना कम खाया जाता है और वजन तेजी से कम होने लगता है. अगर आपका अचानक वजन कम हो रहा है तो आपको इसका कारण जानने की जरूरत है.
  • शरीर में हल्का बुखार रहना या फिर रात में पसीना आना भी कैंसर होने का संकेत है. अगर आपको दवा लेने के बाद भी बुखार का एहसास हो रहा है तो इस चेतावनी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.  

कब डॉक्टर के पास जाएं?

अगर आपके कूल्हे में लगातार दर्द है या 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहता है, कूल्हे में सूजन है या चलने-फिरने में परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाने की जरूरत है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ