बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे

Face Mask for Glowing Skin: अगर आपके फ्रिज में थोड़े से बचे हुए चावल रखे हैं तो इन्हें फेंकने के बजाय चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें. चावल से फेस मास्क बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको इसमें डालने के लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी.

Face Mask for Glowing Skin

बचे चावल का फेस मास्क कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Chawal Ka Mask Kaise Banaye: बचे हुए चावल का इस्तेमाल सुंदरता को निखारने के लिए किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल में स्टार्च, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने और टैन हटाने में मदद सकते हैं. अगर चावल उबले हुए हैं तो इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है. बस आपको इसका इस्तेमाल मास्क बनाकर करना होगा. चावल से फेस मास्क बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको बस शहद, अंडे या दही की जरूरत होगी. आप चावल के साथ चेहरे पर लगाए जाने वाले इंग्रिटिएंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इससे बनने वाले फेस मास्क पूरी तरह नेचुरल, सस्ते और इंस्टेंट असर दिखाने वाले होते हैं. इसे लगाने से आपको किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा. अगर आप चाहें तो चावल का मास्क लोहड़ी पर तैयार होने से पहले लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Lohri Special Recipe: लोहड़ी के लिए तैयार करके रखें गुड़ की स्वादिष्ट रेवड़ी, शेफ कुणाल कपूर से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

बचे हुए चावल से फेस मास्क कैसे बनाएं? | Rice Face Mask For Instant Glow

स्किन की देखभाल करने के लिए सदियों से चावल का इस्तेमाल किया जा रहा है. चावल ना सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं, बल्कि मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं. आप चावल का पानी और आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

चावल के साथ मिलाएं ये चीजें

दही- दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है और यह स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है. दही चावल के साथ मिलाने से चेहरे के डेड सेल्स हट जाते हैं और स्किन चमकदार हो जाती है. आप मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के साथ एक चम्मच दही का इस्तेमाल करें.

शहद- शहद को नेचुरल मॉइस्चराइजर माना जाता है. यह रूखी स्किन को नमी देने का काम करता है. चावल के साथ शहद मिलाकर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और उस पर मौजूद दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. अगर आपकी स्किन के पोर्स बंद हो चुके हैं या खराब हो रहे हैं तो शहद का मास्क खोलने का काम करेगा.

विज्ञापन

हल्दी- हल्दी चेहरे का कालापन दूर करने का काम करती है. इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो धब्बे को हल्का करती है. आप इसे चावल के साथ मिलाकर लगाएं और अपना चेहरा खूबसूरत बनाएं. आप इसके साथ दूध और गर्म पानी भी मिला सकते हैं और मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
  • फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें.
  • इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें.
  • अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • मास्क में इस्तेमाल होने वाले चावल ज्यादा पुराने इस्तेमाल ना करें.

इसे भी पढ़ें- बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ