Cheesy Spinach Pockets: शाम के नाश्ते में लाएं ट्विस्ट! ऐसे बनाएं चीजी पालक पॉकेट, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheesy Spinach Pockets: शाम के नाश्ते में बच्चों के साथ आप भी कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं जो स्वाद में स्वादिष्ट भी हो? तो आप पालक पॉकेट तैयार कर सकते हैं। इसके स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट लाने के लिए आप चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ समाग्री को अपनाकर मिनटों में चीजी पालक पॉकेट (Cheesy Spinach Pockets) तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए चीज पालक पॉकेट की रेसिपी जानते हैं।
सबसे पहले पालक को बारीक काटकर एक बाउल में रखें। इसमें अब कटी प्याज, कद्दूकस किया चीज़, धनिया पत्ता, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद आपको गेहूं का आटा लेना होगा। इस एक बाउल या परात में लेकर गूंद लें। आटा गूंदने के बाद इसकी की लोई बनाएं और फिर रोटी की तरह बेल लें। अब इस पर पालक का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला लें। इसके बाद रोटी को ओवरलैप करने के साथ चारों ओर से फोल्ड कर लें।
आटे को अच्छी तरह से चिपकाने के लिए आटे का घोल यूज कर सकते हैं। इसी तरह से सारे पॉकेट बना लें। अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें फ्राई करने के लिए तेल गर्म करें। इसके बाद बनाए गए पालक पॉकेट को दोनों तरफ से तल लें। इस तरह से चीजी पालक पॉकेट बनकर तैयार हो जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: