चैत्र नवरात्रि में खाए जाते हैं 5 खास मसाले, जानें इस्तेमाल करने का तरीका  

चैत्र नवरात्रि में कई लोग अपने खाने-पीने खास ध्यान रखते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक सात्विक भोजन खाना पसंद करते हैं, जिसके लिए वह अपने खाने में कई मामलों को भी शामिल नहीं करते हैं। ऐसे में हल्दी रहने के लिए आप अपने खाने में कुछ सात्विक मसालों को शामिल कर सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025

चैत्र नवरात्रि नौ दिनों का त्यौहार है और लोग सात्विक भोजन या फिर व्रत के दौरान लोग खुद को नियमित गेहूं और चावल, प्याज, लहसुन, शराब और अन्य तामसिक भोजन से दूर रखते हैं। इसके अलावा, आप नवरात्रि के दौरान कुछ खास मसाले को खा सकते हैं, जबकि उपवास के दौरान कुछ मसालों को खाने से मना किया जाता है। नवरात्रि व्रत के दौरान लोग हल्का भोजन करते हैं और खुद को अंदर से शुद्ध रखते हैं।

विज्ञापन

कहा जाता है कि बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से शरीर में नकारात्मकता पैदा होती है। कुछ मसाले शरीर को गर्म करते हैं, जिन्हें नवरात्रि व्रत के दौरान खाने की सख्त मनाही होती है। कुछ मसाले ऐसे हैं जिन्हें सात्विक माना जाता है और नवरात्रि के दौरान खाया जा सकता है जो शरीर को हल्का रखते हैं और डाइजेशन में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन मसालों को नवरात्रि के दौरान खा सकते हैं।

विज्ञापन

हरी इलायची

इस मसाले का इस्तेमाल काफी समय से व्रत के खाने में किया जाता रहा है। छोटी इलायची का इस्तेमाल मीठे और नमकीन दोनों तरह के सात्विक खाने में किया जाता है और इलायची आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

अजवाइन

अजवाइन को कैरम बीज भी कहा जाता है, जिसे सबसे शुद्ध मसालों में से एक माना जाता है। ये डाइजेशन में मदद करता है। कई लोग अजवाइन को पूरियों में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, इसे सात्विक खाने में नमकीन डिश को बैलेंस करने के लिए मिलाया जाता है।

लौंग

लौंग को लोग खाने में मसाले तौर पर कई सालों से इस्तेमाल में ला रहे हैं। कई लोग इसे दिव्य फूल के नाम से भी जानते हैं। लौंग सात्विक खाने में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। इसका इस्तेमाल मीठे और नमकीन दोनों तरह के खाने में किया जाता है। आप इसे चाय में भी मिलाकर पी सकते हैं।

विज्ञापन

सेंधा नमक

चैत्र नवरात्रि के दौरान कई लो नियमित नमक की जगह सेंधा नमक को खाना पसंद करते हैं। इस नमक की शुद्धता इसे व्रत के भोजन में शामिल करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन बनाता है, क्योंकि सेंधा नमक को प्रोसेस्ड तरीके से नहीं बनाया जाता है। इसे आप सब्जी या फिर किसी भी डिश को नमकीन बनाने के मिला सकते हैं।

जीरा

नौ दिनों के व्रत के दौरान आप जीरा या जीरा पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चावल और फलों के डिश को टेस्टी बनाने के लिए एक बढ़िया मसाला है और करी और सब्जी फ्राई जैसे नमकीन डिश में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जीरे का इस्तेमाल मुख्य रूप से तड़के के लिए किया जाता है, जबकि जीरा पाउडर का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ