Kaju Sabzi Recipe: काजू एक ड्राय फ्रूट है जोकि प्रोटीन, फाइबर तथा कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम और ज़िंक जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है। काजू को लोग आमतौर पर सीधे तौर पर या स्वीट डिशेज में डालकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने काजू की सब्जी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए काजू की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये सब्जी टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी सरल होती है, तो चलिए जानते हैं काजू की सब्जी बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – भाई दूज पर सेब की रबड़ी बनाकर भाई को करें खुश, स्वाद से रिश्ते मिठास से भर जाएंगे
काजू की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- काजू 100 ग्राम
- प्याज 1 बारीक कटा
- टमाटर 2
- जीरा 1 चम्मच
- तेल
- दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा
- लॉन्ग 2
- इलायची 1 छोटी
- अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- गरम मसाला 1 चम्मच
- कसूरी मेथी 1 चम्मच
- हरे धनिये की पत्तियां
- फ्रेश क्रीम आधा कप
काजू की सब्जी कैसे बनाएं? (How To Make Kaju Ki Sabzi)
- काजू की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें काजू डाल कर हल्का लाल रंग होने तक भून लें और काजू को एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें हींग, जीरा, लॉन्ग और दालचीनी डाल कर भूनें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं।
- फिर आप इमसें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें बारीक कटे टमाटर या टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं।
- फिर आप इसमें नमक डालकर अच्छे से पकाएं और गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को थोड़ी देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इस मिक्चर को मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ डाल कर पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें 6-7 भुने हुए काजू डालें और एक बार पीस लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
- फिर आप इसमें पिसा हुआ मिक्चर डालें और एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा और पानी डालकर पकाएं।
- फिर आप इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसको करीब 2 मिनट तक पकाएं और इसमें भुने हुए काजू डालकर मिला दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट काजू की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines