Cancer Symptoms: 58 साल की महिला ने संकेतों को किया अनदेखा, अब कैंसर से पीड़ित

Cancer Symptoms: महिलाओं आज के समय में कैंसर का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा, जिसके कई कारण हो सकते हैं जो कई सामान्य लगते हैं, लेकिन ये गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं, जिसे कई महिलाए नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी है एक घटना कैंटरबरी की एक महिला के साथ हुआ।

Cancer Symptoms

Cancer Symptoms

Cancer Symptoms: आजकल क्या खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है जब हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं। इस दौरान अनियमित पीरियड्स, मूड में बदलाव और थकान जैसे लक्षण आम हैं। हालांकि, कई महिलाओं को असामान्य ब्लीडिंग भी होती है जिस पर वह ध्यान नहीं देते हैं और कई बार ये गंभीर रूप भी ले लेते हैं। ऐसी ही एक घटना कैंटरबरी की एक महिला डॉन विलिस के साथ भी हुआ, जिन्होंने एक साल तक अपने असामान्य ब्लीडिंग को मेनोपॉज के सामान्य संकेत समझती रही, लेकिन असली कारण कुछ और था।

विज्ञापन

क्या कहती हैं डॉन विलिस?

डॉन को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके गर्भ में ट्यूमर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में इतना कुछ होता है कि मुझे लगा कि ब्लीडिंग सामान्य है, लेकिन फिर मेरा पेट फूल गया और मेरे परिवार ने मुझे जांच करवाने के लिए कहा। मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने जांच करवाई क्योंकि मुझे समय रहते इसका पता चल गया। पहले तो डॉन को अपने लक्षण चिंताजनक नहीं लगे। कई महिलाओं की तरह, उसने मान लिया कि उसके पीरियड्स में बदलाव उम्र बढ़ने का एक सामान्य हिस्सा है। हालांकि, पीरियड्स के बाद लगातार या ज्यादा ब्लीडिंग सामान्य नहीं है और यह गर्भाशय के शुरुआती कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ज्यादा ब्लीडिंग का मतलब कैंसर ही होता है?

जरूरी नहीं है की भारी या अनियमित ब्लीडिंग कैंसर का ही कारण हो इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, जिसमें फाइब्रॉएड, पॉलीप्स या हार्मोनल उतार-चढ़ाव शामिल हैं। हालांकि, मेनोपॉज के बाद 12 महीने तक पीरियड्स बंद होने के बाद होने वाला कोई भी ब्लीडिंग एक चेतावनी या संकेत होता है जिसकी डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

गर्भ कैंसर के संकेत

मेनोपॉज के बाद भारी या लंबे समय तक ब्लीडिंग

विज्ञापन

स्पॉटिंग या असामान्य डिस्चार्ज

पेल्विक दर्द या सूजन

विज्ञापन

वजन घटना या थकान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ