Cancer Symptoms: शरीर में ये 5 नॉर्मल संकेत भी हो सकते हैं कैंसर का कारण! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Cancer Symptoms: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के संकेत कई बार सामान्य भी हो सकते हैं, जिसे समय रहते पहचानना जरूरी हो जाता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो उनके लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Cancer Symptoms

Cancer Symptoms

विज्ञापन

Cancer Symptoms: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के संकेतों को समय पर पहचानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर इसका इसका इलाज समय पर न हो, तो ये बीमारी कई बार आपकी जान भी ले सकती है। लोग इसके लक्षणों को पहचाने के लिए कई अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन वह काम नहीं आता है। हालांकि, अगर आपको अपने शरीर में कुछ भी असामान्य दिखाई देता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं, क्योंकि कैंसर का जल्दी पता लगना आपकी जान बचा सकती है। आइए जानते हैं इसके संकेतो के लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

शरीर के किसी भी अंग में ब्लीडिंग होना

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. वैभव चौधरी कहते हैं कि बिना कारण के किसी भी तरह का ब्लीडिंग, जैसे कि खांसी में खून आना, मल या पेशाब में खून आना या शरीर के किसी भी हिस्से से खून आने को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। किसी जानी-पहचानी चोट से खून आना आम बात है, लेकिन अचानक से खून आना आम बात नहीं है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisment

लगातार खांसी या बिना किसी कारण के गला बैठना

पुरानी खांसी जो समय के साथ ठीक नहीं होती या बिना वजह गला बैठना कोई आम बात नहीं है। समय रहते डॉक्टर से इसकी जांच करवानी चाहिए। यदि कोई इंफेक्शन नहीं है, तो लगातार खांसी फेफड़ों के कैंसर या अन्य सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।

शरीर में कोई सूजन

शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार सूजन रहना। शुरुआत में यह दर्दनाक न हो, लेकिन बाद में ये दर्दनाक हो सकते हैं। ऐसे में अगर लगातार आपके शरीर में सूजन रहता है, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन

अल्सर या घाव का न भरना 

अगर शरीर के किसी हिस्से में घाव या अल्सर है, जो ठीक नहीं हो रहे है, तो ये चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि, अगर घाव खुला रहता है, खराब हो जाता है या कोई सुधार नहीं दिखता है, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। ये कैंसर सहित किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

लगातार पेट फूलना

पेट में लगातार भारीपन या सूजन महसूस होने को कई लोग वजन बढ़ने का संकेत मान लेते हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि शरीर में फैट बढ़ने के कारण उनका पेट फूल रहा है, लेकिन अगर डाइट में बदलाव करने के बाद भी  ट फूलता रहता है, तो यह डिम्बग्रंथि के कैंसर या किसी अन्य गंभीर बीमारी कारण हो सकता है। इसके लिए समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ