हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bunion Pain: जूते पहनते समय न करें ये गलती, हो सकती है गंभीर बीमारी

Bunion Pain: कई जब हम लगातार जूते पहनते हैं, तो बूनियन हड्डी से जुड़ी परेशानी बढ़ जाती है, जिसके कारण इस हड्डी में लंबे समय तक दर्द रहने लगता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Bunion Pain

Bunion Pain: बूनियन हड्डी धीरे-धीरे बड़े होते हैं, जिसके कारण बड़े पैर के अंगूठे के बाहरी हिस्से पर गांठ बन जाती हैं। इससे चलना मुश्किल हो जाता है और ये दर्दनाक भी होता है। इसे लेकर HT लाइफस्टाइल के साथ एक इंटरव्यू में, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स मेडिसिन यूनिट के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आशीष आचार्य ने बताया कि बूनियन हड्डी का एक उभार है जो तब होता है जब पैर के बड़े पैर का जोड़ अपनी स्थिति से हट जाता है। जब ऐसा होता है, तो सूजन, जलन और दर्द होता है, खासकर तब जब आप बिना सहारे वाले जूते पहनते हैं। इसके कारण आपको चलने-फिरने में प्रॉब्लम होती है।

क्या जूते से बूनियन दर्द हो सकता है?

डॉ. आशीष आचार्य ने कहा, कुछ प्रकार के जूते बूनियन के दर्द को बढ़ा सकते हैं जैसे-

1. नैरो टो बॉक्स पैर की उंगलियों को सिकोर देते हैं और बड़े पैर के अंगूठे को संरेखण से बाहर कर देते हैं, जिसके कारण दर्द बढ़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

2. ऊंची एड़ियां अगले पैर पर ज्यादा दबाव डालती है, जिससे बूनियन की हड्डी पर तनाव बढ़ जाता है।

विज्ञापन

3. बिना सहारे के फ्लैट जूते पहनने से पैरों की उंगलियों पर बैलेंस बनाने में परेशानी हो सकती है, जिसके कारण परेशानी बढ़ सकती है।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

डॉ. आशीष आचार्य ने कहा कि अगर आपका दर्द, सूजन या चलने में दिक्कत दूर नहीं होती है, तो आपको ऑर्थोपेडिशियन से मिलना चाहिए। इससे समय रहते दर्द को कम किया जा सकता है और हड्डी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

बूनियन दर्द से बचाव

डॉ. आशीष आचार्य ने बताया कि बूनियन हड्डी के दर्द से बचने के लिए सही जूते का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। पैरों में खिंचाव कम करने के लिए चौड़े पैर वाले जूते पहनें। उंगलियों पर पड़ने वाले भार को कम करने के लिए कम एड़ी वाले जूते यानी कि 2 इंच से कम चुनें। स्थिरता के लिए कुशनिंग और आर्च सपोर्ट वाले जूते पहने।

ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola