लड़के कैसे करें बजट में स्किनकेयर? जानें डॉ. सुभाष गोयल की बेस्ट टिप्स

Skin Care: आजकल मार्केट में लड़कों के लिए बहुत ही कम स्किन केयर प्रोडक्ट‍स उपलब्ध होते हैं. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लड़के हैं जो कि अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, लेकिन बिना ज्यादा पैसे खर्च किए. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आइए जानें डॉ. सुभाष गोयल से कि आप कैसे बजट में स्किन केयर कर सकते हैं.

Men's Skin Care

नेचुरल स्किन‑केयर अब बजट में. Image Source Freepik

विज्ञापन

Men’s Skin Care: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए क्या‑क्या नहीं करते. साथ ही सिर्फ लड़कियां ही नहीं बहुत से लड़के भी अपनी स्किन को अच्छा बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और केमिकल वाली चीजों का सहारा लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और सस्ते उपाय से अपनी स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाना चाहते हैं और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो आइए जानें डॉ. सुभाष गोयल से कि किस तरह लड़कों की त्वचा भी निखर सकती है.

इस तरह बनाएं फेस मास्क

डॉ. सुभाष गोयल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अगर आप बजट अनुसार स्किन केयर करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले दूध लें. अब दूध से अपनी स्किन को अच्छे से फॉश करें. इसके बाद आप किसी कॉटन पैड या कपड़े की मदद से देखें कि यदि फिर भी आपकी स्किन से गंदगी निकल रही है, तो 2–3 बार त्वचा को दूध से साफ करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हैं या पिंपल्स हैं तो आप एक नींबू, गुलाब जल और ग्लिसरीन का पेस्ट बना सकते हैं. दूध से चेहरे को साफ करने के बाद त्वचा को सुखने दें. जैसे ही त्वचा सूख जाए, आप इस मास्क को लगाएँ. सूखने के बाद त्वचा को फिर से साफ कर लें. बस इस आसान तरीके से आपकी स्किन चमकने लगेगी.

विज्ञापन

बजट‑फ्रेंडली फेस मास्क के 5 फायदे

  • कच्चा दूध और गुलाब जल कि मदद से चेहरे कि गंदगी, धूल‑मिट्टी और अतिरिक्त तेल निकल जाता है, जिससे त्वचा ताजा व साफ महसूस होती है.
  • अगर आप त्वचा पर इस मास्क को अपनाते हैं तो इससे आपकी स्किन ग्लो भी करती है साथ ही चेहरे पर सॉफ्टनेस भी आ जाती है.
  • ऐसा मास्क लगाने पर त्वचा को प्राकृतिक मॉइस्चराइजेशन मिलता है जिससे स्किन रूखी या खिंची नहीं होती और चेहरा नरम व स्वस्थ दिखता है.
  • बाजार के महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स या केमिकल‑युक्त क्रीम्स के बजाय घर में उपलब्ध चीजों (दूध, गुलाब जल, बेसन आदि) से बनाए गए मास्क बहुत कम खर्च में असर दिखाते हैं, और जैसे जलन, रैशेज का खतरा भी कम रहता है

यह भी पढ़ें – कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ