छोटे बच्चों के दांतों को कैसे ब्रश करें? बच्चों की डेंटिस्ट ने बताया बेबी के दांत साफ करने की सही पॉजीशन क्या है

Best Way To Clean Baby Teeth: बच्चे अक्सर ही दांत साफ करवाने में आनाकानी करने लगते हैं. ऐसे में पीडियाट्रिक डेंटिस्ट डॉ. प्रगति राजगुरु बता रही हैं कि बच्चों के दांत किस तरह साफ करने चाहिए और किस पॉजीशन में बच्चे का दांत साफ करना बेहद आसान होता है.

Baby Teeth

डेढ़ साल के बच्चे के दांतों को कैसे साफ करें? Image Credit - Pexels

Bache Ke Dant Kaise Saaf Karen: बड़ों की ही तरह बच्चों के दांतों को भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है. दांत साफ ना करने पर उनमें प्लाक जमने लगता है, दांत पीले नजर आने लगते हैं, गंदगी जमने से मुंह से बदबू आती है और अगर दांत सड़ने लगें तो कैविटी हो जाती है जो दांतों के खोखले होने की वजह बनती है. ऐसे में बच्चों के दांत साफ करना बेहद जरूरी होता है. लेकिन, छोटे बच्चे के दांत साफ करने में अक्सर ही यह दिक्कत आती है कि वे दांत साफ (Brush) करने में आनाकानी करने लगते हैं और पैरेंट्स को भी समझ नहीं आता किस तरह बच्चे के दांतों की सफाई की जाए. ऐसे में बच्चों की डेंटिस्ट की दी सलाह आपके काम आएगी. पीडियाट्रिक डेंटिस्ट (Paediatric Dentist) डॉ. प्रगति राजगुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि किस पॉजीशन में बच्चे के दांत साफ करना आसान होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के दांत कैसे साफ करें

पहला तरीका – डेंटिस्ट ने बताया कि आप छोटे बच्चे को, जैसे 1-डेढ़ साल के बच्चे को, हाई चेयर पर बैठा सकते हैं. इन चेयर पर ही छोटे बच्चे अक्सर बैठकर खाना खाते हैं. इस तरह बैठाकर बच्चे के दांतों को साफ करें. इससे बच्चे की पीठ को सपोर्ट भी मिल जाता है और आप अच्छी तरह उसके मुंह में झांककर दांतों का कोना-कोना साफ कर सकते हैं.

दूसरा तरीका – बच्चे के दांत साफ करने की सबसे आसान पॉजीशन है उसे जमीन या बेड पर लेटाकर दांत साफ करना. इस तरह बिना हाई चेयर के भी आप उसके दांत साफ कर सकते हैं. आपको बच्चे के पीछे बैठना है, उसे सामने पीठ के बल लेटाना है और बच्चे के हाथों पर हल्के से अपने पैरों को रखना है जिससे बच्चा हाथ ना हिला सके. इस तरह आप आसानी से और अच्छी तरह से बच्चे के दांत साफ कर सकेंगे.

विज्ञापन

बच्चों के दांत सड़ने से कैसे बचाएं

  • बच्चे के दूध की बोतल को पेसिफायर की तरह इस्तेमाल ना करें यानी बच्चे की दूध की बोतल को हर समय उसके मुंह में लगाकर ना रखें. दूध की बोतल से दांतों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं.
  • बच्चे के सोने के बाद देर तक उसके मुंह में दूध की बोतल या फॉर्मुला दूध को लगाकर ना रखें.
  • बच्चे के एक साल का होने के बाद बोतल से दूध पिलाने के बजाय उसे कप से दूध पीने की आदत डालें.
  • छोटे बच्चों को जरूरत से ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स ना पिलाएं. मीठे पैकेटबंद जूस पिलाने से भी परहेज करें.
  • बच्चों को शुगर वाले स्नैक्स ज्यादा ना खिलाएं. मीठे स्नैक्स बच्चे के दांतों को खराब करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – बेटी के 13 साल का होने से पहले पिता को सीखनी चाहिए ये 5 बातें, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा बिटिया के चेहरे पर हमेशा रहेगी मुस्कान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ