Bread Ghever: वजन घटाने में ब्रेड बेहद फायदेमंद होती है। सुबह नाश्ते में ब्रेड खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। वैसे तो ब्रेड की मदद से कई डिशेज बनाई जा सकती है। इसमें टोस्ट, सैंडविच या रोल शामिल हैं। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड घेवर ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड घेवर बनाने की विधि लेकर आए हैं। ये बनाने में आसान होने के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। ब्रेड घेवर को ब्रेड, दूध, कॉर्न फ्लोर और ड्राय फ्रूट्स आदि की मदद से बना सकते हैं। इसको आप किसी भी खा मौके पर बनाकर डिजर्ट में सर्व कर सकते हैं।
ब्रेड घेवर बनाने के लिए जरूरी सामान-
- ब्रेड 5 पीस राउंड कटे हुए
- अमूल दूध 350 मिली लीटर
- कॉर्न फ्लोर 1 बड़ा चमच
- इलायची पाउडर एक चुटकी
- चीनी 1 कप चाशनी के लिए
- पानी 1 कप चाशनी के लिए
- केसर के धागे कुछ चाशनी के लिए
- घी तलने के लिए
- चिरोंजी सजाने के लिए
- चिरोंजी बादाम काजू
ब्रेड घेवर कैसे बनाएं? (Bread Ghever Recipe)
- ब्रेड घेवर बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड को गोल काटने के लिए एक गिलास लें।
- फिर आप इसको गिलास की मदद से काटकर बीच मे बोतल के लिड सें छोटा गोल काट लें।
- इसके बाद आप एक नॉनस्टिक कढ़ाई मे दूध डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें इलायची और चीनी डाल कर उबाल लें।
- इसके बाद आप थोड़े ठण्डे दूध मे कॉर्न फ्लोर डालें और लगातार चलाते हुए राबड़ी जैसा बना लें।
- फिर आप ब्रेड को लेकर घी मे तल लें और दूसरी तरफ चाशनी बनाएं।
- इसके बाद आप इसमें उबाल आने तक करीब एक मिनट पकाएं।
- फिर आप ब्रेड को एक सर्विंग प्लेट में रखें और ऊपर से चाशनी डालकर रबड़ी लगाएं।
- अब आपका स्वादिष्ट ब्रेड घेवर बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको चिरोंजी, बादाम, काजू और रबड़ी से गार्निश करके सर्व करें।
ब्रेड खाने के फायदे-
- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है।
- शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है।
- दिल की सेहत को दुरुस्त बनाए रखती है।
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
2 mins agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
2 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
3 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
3 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
5 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
18 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
18 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
18 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
20 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines