---विज्ञापन---

कमरे की बदबू से हैं परेशान? पौधे और इन आसान टिप्स से मिलेगी दिनभर फ्रेशनस का अहसास

क्या आपके कमरे से भी आती तेज गंध, जिससे हो जाता है आपके सिर में तेज दर्द? आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से इस समस्या से राहत पा सकते हैं?

---विज्ञापन---

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह घर में घुसते हैं, तो उन्हें कमरे से एक अजीब तरह की बदबू आती महसूस होती है. कई बार बदबू इतना ज्यादा परेशान कर देती है कि सिर में दर्द होने लगता है. इतना ही नहीं, इस बदबू को कम करने के लिए महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर का भी लोग इस्तेमाल करते है, लेकिन समस्या दूर नहीं होती है. ऐसी स्थिति में हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि उनका कमरा फ्रेश खुशबू करें, ताकि जब-जब वह घर में घुसे तो उन्हें ताजगी का अहसास हो. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और जल्द से जल्द इस परेशानी से राहत चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आप कैसे इस बदबू से राहत पा सकते हैं?

यह भी पढ़ें: महंगी व्हाइट शर्ट पर लग गया Pen का जिद्दी दाग? सैनिटाइजर का ऐसे करें, इस्तेमाल जल्दी हटेगा निशान

---विज्ञापन---

क्यों आती है ये अजीब बदबू?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर इस तरह की बदबू आती कहां से है, क्योंकि अगर जड़ का मालूम चल जाएगा, तो आगे चलकर स्थिति को सही तरीके से ठीक किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बार कमरा साफ होने के बावजूद उसमें सीलन, बासी हवा, कपड़ों या कूड़े की बदबू बनी रह सकती है. खासकर ऐसे कमरो में, जहां खिड़कियां कम खुलती हैं या हवा का आना-जाना ठीक नहीं होता, वहां बदबू जल्दी जमा हो सकती है. इसके अलावा नियमित रूप से सफाई न करना, बिस्तर, गद्दे, कालीन, पर्दों और फर्नीचर की ठीक से सफाई न होने के कारण भी ऐसी समस्या पैदा हो सकती है.

कैसे ठीक करें बदबू की समस्या?

  • अगर आप कमरे से बदबू की समस्या को ठीक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा. नियमित रूप से अपनाने से जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है. टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
  • कमरे से बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको बाहर की फ्रेश हवा को अंदर लाना होगा. बेहतर रहेगा कि आप कमरे की खिड़कियों को खुला रखें, ताकि अंदर गंध बाहर जाए और बाहर की ताजी हवा अंदर आए.
  • अगर आपके कमरे में रखे गद्दे या कालीन से बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप पहले अच्छे से उन्हें वैक्यूम से साफ करें. साफ करने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा उसपर छिड़क दें और 30 मिनट से 1 घंटे बाद दोबारा वैक्यूम की मदद से गद्दे और कालीन को साफ कर लें.
  • कमरे की हवा में मौजूद हल्की बदबू को सोखने के लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर कमरे के किसी कोने में रखा जा सकते हैं.
  • नियमित रूप से कमरे की सफाई का करते रहना भी जरूरी है. लेकिन सफाई में सिर्फ बिस्तर ठीक करना और झाड़ू लगाना काफी नहीं है. माइक्रोफाइबर कपड़े लें और उसकी मदद से दीवारों और दूसरी जगहों की सफाई करें. अगर कमरे में सीलिंग फैन है, तो उसके ब्लेड पर जमा धूल भी साफ करें.
  • रूम को खुशबूदार बनाने के लिए आप कमरे और खिड़कियों पर पौधे लगा सकते हैं, जैसे  तुलसी, रोजमेरी, लैवेंडर और जैस्मिन. इन्हें लगाने से आपका रूम फ्रेश रहेगा.

यह भी पढ़ें: चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा

---विज्ञापन---

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 23, 2026 05:39 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola