बेसन के 5 बड़े फायदे? डाइटिशियन ने बताया खाने का सही तरीका

Besan Benefits: बेसन खाने से शरीर को फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व मिलते हैं। सर्दियों में इसे खाने से आपको कई प्रकार के हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं। आइए डाइटिशियन से समझते हैं, इसे खाने का सही तरीका।

besan benefits

फोटो क्रेडिट-freepik

Besan Benefits: बेसन एक हेल्दी और पौष्टिक फूड आइटम है। लोग इसे कई तरीकों से खाते हैं, जैसे कढ़ी बनाकर या फिर पकौड़े और चीले बनाकर। वैसे तो अधिकतर लोग बेसन को स्नैक्स का ऑप्शन समझकर ज्यादा खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, बेसन कितना पौष्टिक है और सर्दियों में खाए जाने वाले किसी सुपर फूड से कम नहीं है। बेसन प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है। सर्दियों के मौसम में बेसन खाना आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है। आइए डाइटिशियन से जानते हैं।

विज्ञापन

बेसन से संबंधित जानकारी हम आपको डाइटिशियन और यूट्यूबर प्रेरणा चौहान द्वारा शेयर किए गए वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं। वे अपने यूट्यूब पेज पर ऐसी ही सेहत से जुड़ी जानकारियां शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन

बेसन खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी बूस्टर- बेसन में विटामिन बी-6 और फाइबर मौजूद होता है। सर्दियों में इसे खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। ये आपको सर्दी-जुकाम से भी बचाएगा।

विज्ञापन

2. एनर्जी बूस्टर- बेसन से बने फूड्स का सेवन करने से आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी। इस मौसम में हल्का-फुल्का बेसन का नाश्ता शरीर को गर्माहट देने का भी काम करेगा और आपको एक्टिव भी रखता है।

3. पाचन में सहायक- बेसन फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। सर्दियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है क्योंकि लोग पानी कम पीने लगते हैं। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए बेसन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
besan khane ke fayde

फोटो क्रेडिट-freepik

4. वेट लॉस- बेसन एक बेहतरीन वेट लॉस फूड चॉइस हो सकता है। इसमें कैलोरी काउंट कम होता है, इसलिए सर्दियों में आप बेसन से बनी चीजें खा सकते हैं।

विज्ञापन

5. सर्दी-खांसी से बचाएं- बेसन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बदलते मौसम में आपको गंभीर मौसमी रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में रोजाना बेसन का नाश्ता खाना फायदेमंद हो सकता है।

कैसे खाएं बेसन?

बेसन को कई तरीकों से खाया जा सकता है लेकिन डाइटिशियन प्रेरणा ने दो बेहतरीन और हेल्दी विकल्प बताए हैं, जिसकी मदद से हर कोई रोजाना बेसन खा सकते हैं।

विज्ञापन

1. बेसन का चीला बनाकर खाएं- बेसन का चीला सर्दियों में जल्दी बनने वाला और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए बेसन में पनीर और पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। बेसन में धनिए के पत्ते या फिर धनिए की चटनी खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी।

2. बेसन का शीरा पिएं- जिन लोगों को सर्दी-जुकाम या खांसी रहती है, उन्हें रोजाना 1 गिलास बेसन का शीरा पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में काली मिर्च का पाउडर, हल्दी और मिठास के लिए गुड़ मिलाएं। यह शीरा पतला बनेगा, जो गरमागरम पीने से गले को राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ