---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक? आचार्य मनीष से जानें इम्यूनिटी से क्या कनेक्शन

Vitamin-D Deficiency: विटामिन बी-12 शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी माना जाने वाला विटामिन है। इसके कम होने से शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। पर क्या आप जानते हैं विटामिन बी-12 की कमी इस विटामिन के कम होने से भी हो सकती है? चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।

---विज्ञापन---

Vitamin-D Deficiency: हमारे शरीर के लिए विटामिन बी-12 सबसे अहम तत्व होता है। इसकी कमी होने से इंसान का शरीर अंदर से खोखला हो जाता है। बी-12 कम होने से इंसान गंभीर रोगों के घेरे में आ जाता है। हालांकि, इस विटामिन की कमी के कई कारण हैं मगर आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक अन्य विटामिन की कमी से विटामिन बी-12 भी कम हो सकता है। जी हां, अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए तो इसका असर विटामिन बी-12 पर भी पड़ता है। विटामिन-डी एक ऐसा तत्व है, जो बी-12 के विकास को प्रभावित करते हैं। इस बारे में हमें आचार्य मनीष बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसका कारण और कैसे विटामिन-डी को नेचुरल तरीके से बढ़ा सकते हैं।

आचार्य मनीष, देश के एक जाने-माने आयुर्वेदिक डॉक्टर है, जो पिछले कई सालों से देशवासियों के साथ आयुर्वेद से जुड़े नुस्खे और इलाज साझा कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया कि कैसे विटामिन बी-12 की कमी, विटामिन-डी की वजह से भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?

क्या है विटामिन-डी और बी-12 का संबंध?

विटामिन-डी का प्रमुख कार्य शरीर में कैल्शियम को बढ़ाना और हड्डियों को मजबूत रखना होता है, जबकि विटामिन बी-12 मुख्य रूप से नसों और रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना है। दोनों विटामिनों के बीच एक गहरा संबंध पाया गया है, वो यह है कि जब शरीर में विटामिन-डी की कमी होती है, तो यह बी-12 का विकास प्रभावित होता है, जिससे शरीर में बी-12 की कमी हो सकती है।

---विज्ञापन---

इम्यूनिटी पर प्रभाव

ये दोनों विटामिन हमारी इम्यूनिटी को प्रभावित करते हैं। इन दोनों की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। साथ ही, इन विटामिनों में से एक की भी कमी, हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है।

---विज्ञापन---

कैसे दूर करें यह समस्या?

आचार्य मनीष बताते हैं कि दूध पीने से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। जी हां, उनके अनुसार दूध पीने से लिवर को उसे पचाने में अधिक से अधिक समय लगता है। अगर हम 10-12 दिनों तक दूध पीना बंद कर दें, तो शरीर में अपने आप विटामिन-डी की ग्रोथ होने लगेगी। साथ ही, डॉक्टर कहते हैं कि अगर हम पूरे हफ्ते फ्रूट डाइट खाएं, तो भी विटामिन-डी बनने लगेगा। अगर यह भी नहीं कर सकते, तो खाने में 1 कटोरी सलाद खाना शुरू कर दें।

विटामिन-डी के लिए क्या खाएं?

  • फल- केला, कीवी और पपीता खा सकते हैं।
  • सैल्मन, ट्राउट, ट्यूना और सार्डियन खाएं।
  • मशरूम, अंडा, मेथी और अमरनाथ का साग खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 19, 2024 12:41 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola