Bengaluru Tourist Places: बेंगलुरु के ये 5 स्पॉट्स हैं आपकी इंस्ट्राग्राम पोस्ट के लिए बेस्ट लोकेशंस

Bengaluru Tourist Places: बेंगलुरु में घूमने की जगहें ही नहीं बल्कि तस्वीरों के लिए परफेक्ट बैकड्रॉप भी मिलते हैं। चाहे आप नेचर लवर हों, आर्किटेक्चर के फैन हों या आपको एस्थेटिक कैफे में तस्वीरें लेना पसंद हों यह शहर आपके लिए एकदम सही है।

Bengaluru

बेंगलुरु

Bengaluru Tourist Places: अगर आप बेंगलुरु की सैर पर हैं और अपनी इंस्टाग्राम फीड को शानदार पिक्चर्स से भरना चाहते हैं तो यह शहर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के मॉडर्न कैफे, हरे-भरे गार्डन और आर्किटेक्चरल वंडर्स किसी भी फोटोग्राफी लवर के लिए जन्नत से कम नहीं। तो आइए जानते हैं बैंगलोर के 5 सबसे इंस्टाग्रामेबल स्पॉट्स के बारे में जहां आपकी तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा सकती हैं।

विज्ञापन

1) कब्बन पार्क (Cubbon Park)

Cubbon Park

विज्ञापन

अगर आप नेचर लवर हैं और अपनी इंस्टा फीड में थोड़ा ग्रीन टच जोड़ना चाहते हैं तो कब्बन पार्क एक बेहतरीन जगह है। इस पार्क में फैली हरियाली, सुंदर पथ और एतिहासिक स्मारक इसे एक परफेक्ट बैकड्रॉप बनाते हैं। खासकर सुबह के समय यहां की सूरज की हल्की रोशनी आपकी तस्वीरों में जादू जोड़ सकती है। यहां घूमने का असली मजा सुबह 6-9 बजे या शाम 4-6 बजे है।

2) बेंगलुरु पैलेस (Bengaluru Palace)

Bengaluru Palace

विज्ञापन

अगर आप किसी रॉयल बैकग्राउंड के साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं तो बेंगलुरु पैलेस से बेहतरीन जगह कोई नहीं हो सकती। इस महल की भव्य वास्तुकला, खूबसूरत गार्डन और विंटेज इंटीरियर्स आपकी तस्वीरों में क्लासिक टच जोड़ देंगे। यहां की एंट्री फीस ₹230 (इंडियंस) और ₹460 (फॉरेनर्स) की है। यहां घूमने का बेस्ट टाइम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच है।

3) विधान सौधा (Vidhana Soudha)

Vidhana Soudha

विज्ञापन

बेंगलुरु की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक विधान सौधा अपनी भव्यता और अनोखी वास्तुकला के लिए मशहूर है। इसकी सैंडस्टोन से बनी स्ट्रक्चर और क्लासिक लुक इसे एक शानदार फोटोस्पॉट बनाते हैं। रात में जब यह लाइट्स से जगमगाता है तो तस्वीरें और भी शानदार आती हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम शाम 6-8 बजे है जो की नाइट फोटोग्राफी के लिए सही है।

4) लालबाग बॉटनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden)

Lalbagh Botanical Garden

विज्ञापन

अगर आपको फ्लोरल और नेचर फोटोग्राफी पसंद है तो लालबाग बॉटनिकल गार्डन आपको जरूर पसंद आएगा। यहां के रंग-बिरंगे फूल, सुंदर झील और कांच से बना ग्लास हाउस इसे बेंगलुरु का एक और खूबसूरत फोटोस्पॉट बनाते हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम सुबह 7-10 बजे तक है।

5) बेंगलुरु बाजार (Bengaluru Market)

Bengaluru Market

बेंगलुरु बाजार

विज्ञापन

बेंगलुरु का बाजार शहर की ऊर्जा और संस्कृति को शानदार तरीके से दिखाता है। मशहूर चिकपेट बाजार अपने पारंपरिक कपड़ों और होलसेल सामानों के लिए जाना जाता है। एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर ब्रांडेड स्टोर और कैफे का आज के समय का मिश्रण देखने को मिलता है। कृष्णराजेंद्र मार्केट फूलों, मसालों और ताजे फलों से भरा एक रंगीन हब है। कमर्शियल स्ट्रीट शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक जन्नत है जहां फैशनेबल कपड़े और जूते किफायती दामों में मिलते हैं। लोकल बाजारों में कन्नड़ संस्कृति की झलक और बेहतरीन स्ट्रीट फूड का स्वाद मिलता है। बैंगलोर का बाजार खरीदारी के रोमांच से भरा रहता है।

तो अगली बार जब भी आप बेंगलुरु जाएं तो इन लोकेशंस को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें और अपने इंस्टाग्राम को और भी स्टाइलिश बनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ